सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।

सुरखी विधायक की बढ़ी मुश्किलें
चुनाव आयोग में शिकायत के बाद पहुंचा मामला कोर्ट
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से विधायक गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में गंभीर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी छिपाई है। इस अहम मामले पर आगामी 4 अगस्त को एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच सुनवाई करेगी।
सागर जिले के रहली निवासी याचिकाकर्ता राजकुमार सिंह की ओर से कोर्ट को यह जानकारी दी गई कि गोविंद सिंह राजपूत ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो शपथ पत्र (हलफनामा) दाखिल किया था, उसमें अपनी वास्तविक संपत्तियों का पूरा ब्योरा नहीं दिया। याचिकाकर्ता के अनुसार, उन्होंने इस मामले को लेकर 21 मार्च 2025 को चुनाव आयोग के समक्ष औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने के बाद उन्हें मजबूरी में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रखेंगे पक्ष
याचिकाकर्ता राजकुमार सिंह की पैरवी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने सीनियर अधिवक्ता देवदत्त कामत आगामी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में मौजूद रहेंगे। अब सभी की निगाहें 4 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां कोर्ट यह तय करेगा कि आगे इस मामले में किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह