लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की सफलता का आशीर्वाद लेने के लिए मशहूर लालबागचा राजा दरबार पहुंचे थे। इस दौरान उनकी फिल्म की हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार भी उनके साथ मौजूद थीं। मंदिर से दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्तों को लेकर तमाम तरह की अटकलें और चर्चाएं शुरू हो गईं। अब इन तमाम अफवाहों पर खुद गोविंदा ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और स्थिति साफ की है।
एएनआई से बातचीत के दौरान गोविंदा ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद केवल अपनी आगामी फिल्म के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेना था। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि इससे पहले वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी मंदिरों में जा चुके हैं, जो उनके करियर के लिए बेहद लकी साबित हुआ था और उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। लंबे समय बाद दोबारा काम शुरू करने जा रहे गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अपनी नई फिल्म की सफलता के लिए बप्पा से प्रार्थना की है, न कि किसी अन्य वजह से वह वहां गए थे।
कोमल रानी के साथ नाम जोड़े जाने और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं पर गोविंदा ने हैरानी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनकी को-स्टार के साथ उनके रिश्ते को लेकर इतनी बेतुकी बातें क्यों की जा रही हैं। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अभी अपनी फिल्म की शुरुआत ही की है और उससे पहले ही इतनी बातें बनाई जाने लगी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे दोनों मशहूर हो रहे हैं, तो इससे लोगों को क्या परेशानी है, यह उनकी समझ से परे है।
इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने इन अफवाहों को महज एक इत्तेफाक मानने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ चल रही यह चर्चाएं पूरी तरह से ‘रणनीतिक’ और प्रायोजित हैं। अभिनेता के अनुसार, यह उन्हें उनके परिवार से अलग करने और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है। गोविंदा ने कहा कि ऐसी साजिशें पहले भी रची जा चुकी हैं, लेकिन विरोधी कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए हैं और आगे भी वे सफल नहीं होंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है। जानें गाने के सिंगर्स, लिरिसिस्ट और फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
रामायणम् के बाद भी दर्शकों के लिए मनोरंजन का सिलसिला नहीं रुकने वाला है। 13 नवंबर को रिलीज होने वाली शानदार फिल्मों और सीरीज की पूरी सूची बन चुकी है। बीते हफ्ते जहां रामायणम् के साथ सिनेमाहॉल जगमगाए, तो वहीं शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई सीरीज और फिल्मों की बाढ़ आने वाली है।
जानिए कैसे करीना कपूर खान के 200 साल पुरानी कलगी और एमराल्ड जूलरी वाले दिवाली लुक ने सुर्खियां बटोरीं। साथ ही पढ़ें इस फैशन से जुड़े लीगल नोटिस और विवाद की पूरी जानकारी।
अभिनेता रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् बॉक्स आफिस पर कामयाबी के नए कीर्तिमान रच रही है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार को रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है।
फिल्म रामायणम् ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स आॅफिस पर अपनी धाक जमाई है। रिलीज के 5वें दिन रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और इसके साथ ही रामायणम् पार्ट-1 ने सुपरस्टार सलमान खान की 10 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है।
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।