सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।

हाल ही में अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर दिए गए बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म की को-एक्ट्रेस कोमल रानी से शादी करने वाले थे, जिसके बाद उन्होंने तलाक का फैसला वापस लिया। अब इस पूरे मामले पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने चुप्पी तोड़ते हुए इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हैरानी जताई और साफ किया कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए भी चौंकाने वाली है और ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। मैनेजर का कहना है कि जरूर सुनीता आहूजा के दिमाग में कुछ चल रहा होगा, जिस वजह से उन्होंने ऐसा बेबुनियाद बयान दिया है।
मैनेजर ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर गोविंदा को दूसरी शादी करनी होती, तो वह खुद तलाक की अर्जी दाखिल करते। उनके मुताबिक, तलाक की पहल सुनीता आहूजा ने ही की थी और बाद में इसे वापस भी उन्होंने ही लिया था। शशि सिन्हा ने इस बात पर भी जोर दिया कि गोविंदा ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को निजी रखा है और कभी भी सार्वजनिक रूप से सुनीता के खिलाफ कुछ नहीं कहा, जबकि सुनीता ने कई बार अपने मतभेदों को कैमरे पर साझा किया है।
मैनेजर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि माता-पिता के बीच चल रहे ऐसे विवादों और नकारात्मकता का सीधा असर बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों के बीच के हालात जल्द सुधर जाएंगे, जो कि उनके बच्चों के भविष्य के लिए भी बेहतर होगा। फिलहाल गोविंदा अपने काम और आगामी प्रोजेक्ट्स में पूरी तरह व्यस्त हैं।
एक तरफ जहां यह निजी विवाद चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह एकता कपूर की आगामी फिल्म ‘हीरो की हीरोइन’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के लिए कल तक का समय दिया है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।
लंबे इंतजार के बाद दृश्यम-3 आखिर रिलीज हो गई है। अजय देवगन के फैन्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती रिएक्शन में इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल है। दर्शकों ने अजय देवगन की विजय सलगांवकर के रोल में वापसी, सस्पेंस वाले ट्विस्ट और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।