सतना जिले के रामपुर बघेलान विकासखंड के गुडुहरु गांव में पीने के पानी की जांच रिपोर्ट ने खतरे की घंटी बजा दी है। कोलान बस्ती के हैंडपंपों से लिए गए सैंपल फेल पाए गए, जिनमें गंभीर बैक्टीरिया मिले। स्वास्थ्य विभाग ने जलशुद्धिकरण के लिए PHE को लिखा पत्र।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विगत दिवस डायरिया के मरीजों को लेकर सुर्खियों में आए रामपुर बघेलान विकासखंड के गांव गुडुहरु के कोलान बस्ती का पानी पीने लायक नहीं है। इसका खुलासा लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है। पानी के जांच की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएचई विभाग को जल शुद्धीकरण के लिए पत्र लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि विगत 16 जुलाई को रामपुर बघेलान के गुडुहरु गांव में डायरिया के तीन केस मिलने के बाद आदिवासियों के हैंडपंप के पानी का सैंपल लेकर ेजांच के लिए लैब भेजा गया था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर तो दूर सर्वे चलाकर पूरी बस्ती के लोगों की जांच की गई थी और लटी दस्त से पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पानी में 48 घंटे बाद भी जीवित मिला बैक्टीरिया
एपडीमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि कोलान बस्ती के अंकिता आदिवासी और उमा आदिवासी के हैंडपंप का पानी डीपीएचएल माइक्रोबायोलॉजी लैब रीवा भेजा गया था। दोनों सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। दोनों हैंडपंप का पानी इन्फेक्टेड मिला है जिसमे बैक्टीरिया पाए गए है, जो कि पीने लायक नहीं है, यही बीमारी का कारण बन रहा है। पानी में हाइड्रोजन सल्फाइड की मात्रा अधिक पाई गई है, जिसको कोई ग्रेडिंग भी जारी नहीं किया गया। इसके अलावा पानी में 48 घंटे बाद भी कोलीफोरम बैक्टीरिया जीवित पाया गया है जिसके कारण पेट संबंधी बीमारियां पैदा हो रही हैं।
बस्ती के लोगों द्वारा उपयोग किये गए हैंडपंप के पानी के सैंपल को लैब टेस्ट के लिए रीवा भेजा गया। रिपोर्ट में पानी का सैंपल फेल होना पाया गया, जिसका पानी पीने पर ही लोग बीमार हुए हैं। जल शुद्धिकरण के लिए जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को पत्र लिखा गया है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
डा. एलके तिवारी, सीएमएचओ

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।