गुना जिले के मृगवास क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटने वाली कंजर गैंग का पर्दाफाश। पुलिस ने 21 दिन में दो डकैतों को गिरफ्तार कर हथियार और माल बरामद किया।

गुना | स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के गुना जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 12 अप्रैल की रात ग्राम बाकन्या में एक बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटा गया था। पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वासल के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटा गया माल और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं।
घटना 12 अप्रैल 2026 की रात की है, जब ग्राम बाकन्या निवासी 65 वर्षीय वंकटदास बैरागी और उनकी पत्नी अपने घर में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे 4-5 नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। विरोध करने पर दंपत्ति के साथ मारपीट भी की गई। बदमाश घर की अलमारी से 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात (बाली, नाक का कांटा, पायल, बिछूड़ी) लूटकर फरार हो गए थे।
डकैती की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने जांच के दौरान पारंपरिक मुखबिरों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। घटनास्थल के आसपास सक्रिय लगभग 10,000 मोबाइल नंबरों के डेटा का गहराई से विश्लेषण किया गया। इस तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध नंबर की पहचान हुई, जिसने पुलिस को आरोपियों तक पहुँचाने में मदद की। 4 मई को पुलिस ने संदिग्ध रामधन कंजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरी वारदात की परतें खुलती चली गईं।
गिरफ्तार आरोपी रामधन कंजर (26) और मनोहर उर्फ मनोरिया (25), निवासी ग्राम बिरयाई (थाना कुम्भराज) ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले वे बाकन्या क्षेत्र में शिकार की तलाश में आए थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के बाहर एकांत में बने वंकटदास के मकान को देखा और पाया कि वहां केवल बुजुर्ग दंपत्ति ही रहते हैं। आसान शिकार समझकर उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 हजार रुपये नकद, सोने की नाक की बाली और चांदी के जेवरात (पायल एवं बिछूड़ी), वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने के औजार। एक 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद की गई है।
मृगवास थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
शिलॉन्ग के राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाह की जमानत पर सुनवाई पूरी। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की रिहाई के बाद परिवार ने जताई असुरक्षा। पढ़ें पूरी कानूनी रिपोर्ट।
गुना जिले के मृगवास क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटने वाली कंजर गैंग का पर्दाफाश। पुलिस ने 21 दिन में दो डकैतों को गिरफ्तार कर हथियार और माल बरामद किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसी तरह 38555 करोड़ के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। भोपाल के समीप इलेक्ट्रॉनिक कलस्टर बनाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर है।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित महाकोशल सुगर मिल बचई परिसर में स्थित इथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में अचानक हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बीती देर शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जबलपुर रोड पर हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
रीवा में नीट यूजी परीक्षा के दौरान सख्ती इतनी रही कि छात्राओं को फुलिया उतरवाने के लिए सुनार बुलाना पड़ा। जूते, गहने और कई वस्तुएं बाहर रखवाकर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विंध्य विकास प्राधिकरण में नियुक्तियों के बाद भाजपा में खुशी के साथ असंतोष भी दिखा। समर्पित कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित मान रहे हैं, जबकि बिना कार्यालय और बजट के विकास कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, हादसे में महिला की मौत और पति घायल हुआ। आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया, प्रशासन ने मुआवजा और सहायता का आश्वासन दिया।
सीधी जिले में एनएच-39 पर युवक को वाहन ने टक्कर मारकर फिर कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या जैसे आरोप लगाए हैं, जबकि चालक बिना लाइसेंस बताया जा रहा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह