ग्वालियर के जनकगंज में पल्लेदार मोनू गौड़ की हत्या का खुलासा। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी करन पाल को पकड़ा, जिसने नशे और विवाद के बाद दोस्त को नाले में फेंका था।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
शहर के जनकगंज इलाके में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 11 मार्च को लापता हुए एक युवक का शव 13 मार्च को निर्वस्त्र हालत में लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पास नाले से बरामद हुआ था। जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच समलैंगिक संबंध थे और वारदात वाली रात आपसी विवाद के बाद आरोपी ने दोस्त को ऊंचाई से नाले में धक्का दे दिया, जिससे सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 31 वर्षीय मोनू गौड़ के रूप में हुई, जो सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता था। जब पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, तो 11 मार्च की शाम मोनू अपने साथी करन पाल (25) के साथ नाले की तरफ जाता दिखा। रात करीब 8:45 बजे करन अकेला वापस लौटता नजर आया, जबकि मोनू लापता था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने करन को हिरासत में लिया, जिसके बाद उसने सारा सच उगल दिया।
आरोपी करन ने पूछताछ में बताया कि घटना की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और गुस्से में आकर करन ने मोनू को नाले में धक्का दे दिया। मोनू बिना कपड़ों के सिर के बल पत्थर पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी चुपचाप वापस मंडी आ गया और सामान्य तरीके से काम करने लगा।
सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी करन पाल उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।