Gwalior Palak Rajak Death: ग्वालियर के सुरैयापुरा की पलक रजक की संदिग्ध मौत। मौत से पहले आखिरी रील में डिप्रेशन का किया था जिक्र और भाई को फोन कर कहा था— 'बचा लो वरना मार डालेंगे।' पढ़ें पूरी खबर।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
ग्वालियर के सुरैयापुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली 21 वर्षीय पलक रजक की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां एक तरफ ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या (Suicide) करार दे रहा है, वहीं मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या (Murder) किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
मौत से ठीक पहले की गई पलक की इंस्टाग्राम रील्स और उसकी आखिरी कॉल अब इस पूरे मामले में सबसे बड़े सबूत बनकर सामने आ रहे हैं।
पलक के भाई प्रिंस ने बताया कि 12 मई की शाम 6 बजकर 14 मिनट पर पलक ने अपने पिता और भाई को आखिरी फोन किया था। यह उसकी मौत से महज आधे घंटे पहले की बात है। प्रिंस के मुताबिक, "बहन फोन पर बुरी तरह रो रही थी और उसने कहा था— मुझे जल्दी आकर यहाँ से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। फोन आने के तुरंत बाद भाई घर से निकला, लेकिन रास्ते में ही खबर मिली कि पलक अस्पताल में है। जब भाई जिला अस्पताल पहुंचा, तो वहां स्ट्रेचर पर पलक की लाश पड़ी थी।
शादी की सालगिरह पर दर्दनाक पोस्ट
25 अप्रैल 2026 को पलक की शादी का एक साल पूरा हुआ था। ठीक एक दिन पहले 24 अप्रैल की रात उसने एक रील पोस्ट की, जिसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा था— 'मैं यहाँ भी गई, मैं वहाँ भी गई...', और रील पर लिखा था— "सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें VIP एंट्री लेकर घुस गई।"
मौत से दो दिन पहले की रील:
10 मई को पोस्ट की गई एक रील में पलक ने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जो बताते हैं कि वह किस कदर मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
तीन दिन से भूखी थी पलक
पुलिस जांच में एक और दर्दनाक सच सामने आया है कि मौत से पहले पिछले तीन दिनों से पलक ने खाना तक नहीं खाया था। वह 30 जून को अपना 22वां जन्मदिन मनाने वाली थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।