ग्वालियर के मुरार में 23 वर्षीय नवविवाहिता सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने मोबाइल रिचार्ज के विवाद को वजह बताया है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज में बाइक मांगने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस जांच जारी है।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घोसीपुरा इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय नवविवाहिता सोनम रजक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनम की शादी इसी साल फरवरी 2026 में ग्वालियर निवासी निखिल रजक से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मृतका के पति निखिल रजक, जो एक होटल में काम करता है, ने पुलिस को बताया कि घर में वाई-फाई लगा होने के कारण उसने सोनम के मोबाइल का अलग से रिचार्ज नहीं कराया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद और नाराजगी हुई थी, जिसके बाद निखिल अपनी ड्यूटी पर चला गया। निखिल के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे उसने सोनम का मोबाइल रिचार्ज करवाया और उसे फोन किया। जब सोनम ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो निखिल को चिंता हुई और उसने अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी।
निखिल की सूचना पर जब परिजन कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ ही देर में निखिल भी ड्यूटी से घर वापस आ गया। काफी आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही सबके होश उड़ गए; अंदर सोनम का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
दूसरी तरफ, इस घटना के बाद सोनम के मायके वाले सदमे में हैं और उन्होंने निखिल और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष का कहना है कि यह मामला केवल मोबाइल रिचार्ज का नहीं है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति निखिल दहेज में एक अच्छी बाइक की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर सोनम को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
मुरार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले पर सीएसपी (CSP) अतुल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के शुरुआती बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की गहन जांच से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है।
यह भी पढें :
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दी जान, पति समेत तीन गिरफ्तार आरोपी
Gwalior Palak Rajak Case: ग्वालियर में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पलक रजक की संदिग्ध मौत
भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस: शॉर्ट PM रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखें। हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।