ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।

ग्वालियर । स्टार समाचार वेब
ग्वालियर के डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट में 'वैष्णो ज्वेलर्स' चलाने वाले पिता-पुत्र ने व्यापारियों, किसानों और आम जनता का भरोसा तोड़कर करोड़ों की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने शहर में अपनी साख बनाने के बाद सुनियोजित तरीके से लोगों का सोना और नकदी हड़प ली।
पूछताछ में आरोपियों—सचिन सोनी और उसके पिता विनोद सोनी—ने कबूल किया कि वे पहले ही अपना घर बेच चुके थे। उनका इरादा कारोबार समेटकर हमेशा के लिए मेरठ शिफ्ट होने का था। दुकान खाली कर वे चोरी-छिपे फरार होने की फिराक में थे, ताकि कोई उन तक न पहुंच सके। कुछ समय बाद वे किसी दूसरे राज्य में जाकर बसने की योजना बना रहे थे।
ठगों ने लोगों को फंसाने के लिए एक शातिर तरीका अपनाया था। वे ग्राहकों से पुराने गहने हॉलमार्क लगवाने, पॉलिश करने या गिरवी रखने के नाम पर लेते थे।
केस स्टडी: महाराजपुरा निवासी धर्मवीर सिंह गुर्जर ने नई चेन के लिए अपना ढाई तोला सोना और 65 हजार रुपए कैश दिए थे। जब वे गहने लेने पहुंचे, तो सचिन ने हॉलमार्क का बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया और मौका पाकर दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया।
4 जून को एक प्रॉपर्टी कारोबारी मान सिंह गुर्जर की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 6 जून को आरोपियों को मेरठ से दबोच लिया। उनके पास से 1.50 करोड़ रुपए मूल्य का 971 ग्राम सोना बरामद हुआ है। जैसे ही इनकी गिरफ्तारी की खबर फैली, पीड़ितों की कतार लग गई। अनूप, दिनेश और धर्मेंद्र गुर्जर जैसे किसानों के बाद 8 जून को एक साथ 10 नए फरियादी महाराजपुरा थाने पहुंचे। अब तक कुल 14 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं और जांच के साथ ही यह संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस के अनुसार, अब तक लगभग 1.50 करोड़ की ज्वेलरी और 1 करोड़ की नकदी हड़पने का मामला सामने आया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।