मध्य प्रदेश में IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए गए कथित बयान से आक्रोश। भोपाल में ब्राह्मण समाज ने कफन बांधकर प्रदर्शन किया और FIR तथा बर्खास्तगी की मांग करते हुए सीएम हाउस घेराव की चेतावनी दी।

IAS संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने कफन बांधकर भोपाल में किया प्रदर्शन
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूरे प्रदेश में तीखा आक्रोश फैल गया है। इसी क्रम में, रविवार को राजधानी भोपाल में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने कफन बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने परशुराम मंदिर से रैली निकालते हुए AJAKS कार्यालय (अजाक्स भवन) का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने “संतोष वर्मा मुर्दाबाद” और “ब्राह्मण समाज जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए और अधिकारी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने और सेवा से निलंबित/बर्खास्त करने की मांग की।
बीजेपी नेता कैलाश मिश्रा ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए संतोष वर्मा के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे फर्जी आईएएस को सरकार तत्काल बर्खास्त करे।" मिश्रा ने आरोप लगाया कि संतोष वर्मा का आचरण पहले भी ठीक नहीं रहा है और उन्होंने पहले भी महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्मा पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं और ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज ब्राह्मण समाज एक सुर में उनकी बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग करता है।
ब्राह्मण रेजिमेंट के अध्यक्ष पंडित रामनारायण अवस्थी ने इस प्रदर्शन को ब्राह्मण रेजिमेंट के आह्वान पर विभिन्न संगठनों की एकजुटता बताया। अवस्थी ने स्पष्ट किया कि जब तक संतोष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने और निष्कासन की कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक समाज का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "आज हमने संकेत दिया है, हम सिर पर कफन बांधकर निकल गए हैं। यह लड़ाई जहां तक जाएगी, हम लड़ने के लिए तैयार हैं।"
अवस्थी ने मोहन सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा कि यदि तीन दिन की समय-सीमा में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो वे पूरे मध्य प्रदेश के ब्राह्मण एवं हिन्दू संगठनों के साथ भोपाल में मार्च करेंगे और सीएम हाउस व विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज शांति बनाए रखना चाहता है, लेकिन तीन दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।