मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुकुंदपुर रेंज अंतर्गत आने वाले गोरा गांव में अवैध रूप से तेंदूपत्ता तोड़ाई का मामला सामने आने पर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने जंगल क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ रहे लोगों को रोकते हुए उन्हें वन नियमों की जानकारी दी और भविष्य में दोबारा ऐसी गतिविधि पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरी-छिपे तेंदूपत्ता तोड़े जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद वन मंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी गई। टीम ने गोरा गांव से लगे वन क्षेत्र में पहुंचकर निगरानी की जहां कुछ लोग बिना अनुमति तेंदूपत्ता संग्रहण करते मिले।
आगे ऐसा किया तो कार्रवाई तय
वन अमले ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि तेंदूपत्ता वन विभाग की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही तोड़ा जा सकता है। अवैध तरीके से तेंदूपत्ता तोड़ना वन अपराध की श्रेणी में आता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा कोई व्यक्ति अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जब्ती और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान उड़नदस्ता टीम में वनपाल नरेंद्र पयासी, वनरक्षक मुकेश पांडे, ब्रजलाल वर्मा, दिलीप निगम और वाहन चालक संजय प्रजापति शामिल रहे। टीम ने गांव के लोगों से वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करने और अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को देने की अपील भी की।
विशेष निगरानी अभियान शुरू
वन विभाग ने बताया कि सतना वन मंडल तथा मैहर वन मंडल क्षेत्र में इन दिनों तेंदूपत्ता सीजन को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। जंगलों में लगातार गश्त की जा रही है और वन अपराधों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।