भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर। भारतीय निर्यातकों को मिलेगा 100% टैक्स-फ्री एक्सेस, छात्रों के लिए वर्किंग वीजा और निवेश के बड़े अवसर। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

नई दिल्ली:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में आज यानी सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को एक नया स्वर्ण अध्याय जुड़ गया। दोनों देशों ने आधिकारिक तौर पर मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते के बाद अब न्यूजीलैंड को होने वाला 100% भारतीय निर्यात पूरी तरह शुल्क-मुक्त (Tax-Free) हो जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण डील को अंतिम रूप दिया गया।
इस समझौते की सबसे बड़ी उपलब्धि इसकी गति रही है। मात्र 9 महीने के रिकॉर्ड समय में पूरी हुई इस बातचीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड के बाजार में अच्छी पहुंच मिलेगी। कपड़ा, परिधान, चमड़ा, कालीन, और ऑटोमोबाइल पुर्जों जैसे लगभग 450 भारतीय उत्पादों पर अब तक लगने वाला 10% शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
भारतीय किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने एक रणनीतिक फैसला लिया है। इस एफटीए के दायरे से डेयरी क्षेत्र (दूध, पनीर, दही, मट्ठा) और संवेदनशील कृषि उत्पादों को पूरी तरह बाहर रखा गया है। इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड के डेयरी उत्पादों को भारत में बिना शुल्क प्रवेश नहीं मिलेगा, जिससे स्थानीय उद्योगों को कोई खतरा नहीं होगा।
यह समझौता केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीयों की आवाजाही को भी सुगम बनाता है- जानिए समझौते से क्या होगा?
वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम: हर साल 1,000 भारतीय युवाओं को 12 महीने के लिए न्यूजीलैंड में रहने और काम करने का मौका मिलेगा।
कुशल पेशेवर: स्किल्ड भारतीयों के लिए 5,000 विशेष अस्थायी रोजगार वीजा का कोटा तय किया गया है, जो 3 साल के लिए मान्य होगा।
छात्रों को लाभ: पहली बार किसी देश के साथ न्यूजीलैंड ने 'पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा' पर विशेष समझौता किया है। अब भारतीय छात्र पढ़ाई के साथ प्रति सप्ताह 20 घंटे काम कर सकेंगे और पढ़ाई के बाद भी वहां रुकने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस समझौते को 'विकसित भारत 2047' के सपने की ओर एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने संकेत दिया कि भारत जल्द ही अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के साथ भी इसी तरह के बड़े व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।