पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पूर्व विदेश राज्यमंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के अवसर पर पड़ोसी देश को दो टूक शब्दों में आड़े हाथों लिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।" यह तीखा बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि और पानी के हर एक कतरे को लेकर बयानबाजी की थी, जिसे उन्होंने अपनी 'रेड लाइन' बताया था।
एमजे अकबर ने शहबाज शरीफ के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भले ही सिंधु नदी के पानी को लेकर चितिंत हों और इसे अपनी रेड लाइन बताते हों, लेकिन उन्हें भारत का संदेश स्पष्ट रूप से याद रखना चाहिए। अकबर ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण बहे भारतीय खून की हर एक बूंद के लिए जवाबदेही तय होगी और पाकिस्तान को इसके परिणाम भुगतने होंगे। भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद का खात्मा सर्वोपरि है, ऐसे में आतंक के साए में किसी भी तरह के सहयोग की उम्मीद नहीं की जा सकती।
पाकिस्तान की आंतरिक पोल खोलते हुए एमजे अकबर ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के एक हालिया बयान का विशेष उल्लेख किया। अकबर ने बताया कि पाकिस्तानी नेता मौलाना फजलुर रहमान ने अपनी ही सरकार, प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खरी-खखरी सुनाई थी। मौलाना ने पाकिस्तानी हुक्मरानों से कहा था कि "कुछ भी बोलने से पहले वे कुल्ला कर लें," जिसका स्पष्ट अर्थ था कि उनके झूठ बोलने से उनकी आवाजें और बयान अपवित्र हो चुके हैं।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री ने पाकिस्तान की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए दावा किया कि आज देश का एक बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो चुका है। अकबर ने कहा कि बलूचिस्तान का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा आज इस्लामाबाद के शासन और नियंत्रण से बाहर है। यह क्षेत्र वस्तुतः स्वतंत्र हो चुका है। न्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK), खैबर पख्तूनख्वा और सिंध के लोग पाकिस्तानी सेना की क्रूरता और बर्बरता का सामना कर रहे हैं, और वहां की जनता वहां के असली हालातों से अच्छी तरह वाकिफ है।
पाकिस्तान के मौजूदा हालातों पर टिप्पणी करते हुए एमजे अकबर ने अपनी प्रसिद्ध किताब का हवाला दिया और देश को एक 'जेली स्टेट' (Jelly State) करार दिया। अकबर ने कहा कि पाकिस्तान आज ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है जो न तो स्थिर रह सकता है और न ही पूरी तरह खत्म हो सकता है। अपने स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पाकिस्तान आंतरिक विघटन, भुखमरी और कड़े विरोध प्रदर्शनों के कारण बिखर रहा है और बर्बादी की कगार पर खड़ा है।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की डॉक्यूसीरीज 'डीक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत जरूरत पड़ने पर कड़ा जवाब देने की क्षमता रखता है। जानें इस 88 घंटे चले सैन्य अभियान और डॉक्यूसीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी।
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले को रद्द कर दिया है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी, सबूतों और कोर्ट के फैसले की विस्तार से रिपोर्ट।
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत आफिस-डीएम आफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल तीन और एसडीएम आफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को खराब स्वास्थ्य के चलते बीती देर शाम एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें घबराहट और अस्वस्थता के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय मंत्री को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। यह विभाग हृदय रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखता है। उन्हें चौबीसों घंटे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।
कभी बस्तर के जंगलों में गोलियों की गूंज के बीच जिंदगी गुजारने वाली महिलाएं अब विकास और स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में एक ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक और आश्चर्यचकित कर दिया।
79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की सुरक्षा, आपातकालीन और सुधार सेवाओं में तैनात 1,057 अधिकारियों व जवानों को वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदकों से अलंकृत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस वर्ष 301 वीरता पदक, 92 राष्ट्रपति पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। टनल में अचानक हुए भूधंसाव, पानी के रिसाव और मलबे के कारण 24 मजदूर फंस गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह