भारत और ईरान के बीच बड़ी डील! विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अराघची के बीच बातचीत के बाद भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता देने पर सहमति बनी है।

नई दिल्ली/तेहरान। स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों के बीच भारत ने अपने समुद्री हितों को सुरक्षित कर लिया है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच हुई फोन कॉल में भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर एक महत्वपूर्ण सहमति बनी है।
हाल के दिनों में होर्मुज स्ट्रेट में कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया गया था, जिससे भारतीय आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईरानी समकक्ष से संपर्क किया।
सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान ईरान ने आश्वासन दिया है कि भारतीय ध्वज वाले जहाजों और भारतीय क्रू सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया जाएगा। ईरान ने भारत को एक 'मित्र राष्ट्र' और रणनीतिक साझेदार मानते हुए यह रियायत दी है।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि:
भारत का कच्चा तेल (Crude Oil) और एलएनजी (LNG) आयात इसी मार्ग से होता है।
खाड़ी देशों के साथ भारत का अधिकांश व्यापार इसी समुद्री रास्ते पर निर्भर है।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) पहले से ही इस क्षेत्र में 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत मुस्तैद है।
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने स्पष्ट किया कि उनका निशाना केवल इजराइल और उसके सहयोगियों से जुड़े जहाज हैं। भारत के साथ हुए इस समझौते से यह संदेश गया है कि ईरान भारत के साथ अपने ऐतिहासिक और व्यापारिक संबंधों को युद्ध के कारण प्रभावित नहीं होने देना चाहता। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार जा रही हैं।
फिलहाल ज्यादा कहना जल्दबाजी
वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले में मीडिया से बात की। उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दी है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत ने ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को ईरानी दूतावास में जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।