अभी नासिक और पुणे का केस सुरझा भी नहीं और अब महाराष्ट्र के नागपुर में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया है। यहां एयर फोर्स के एक कर्मचारी की पत्नी ने अपने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

अब नागपुर में महिला का धर्म परिवर्तन मामला आया सामने
नशीला ड्रिंक पिलाकर वीडियो बनाए, चार लाख रुपए ऐंठे
मौलाना एमपी के छिंदवाड़ा जिले के तमिया का रहने वाला
नागपुर। स्टार समाचार वेब
अभी नासिक और पुणे का केस सुलझा भी नहीं और अब महाराष्ट्र के नागपुर में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया है। यहां एयर फोर्स के एक कर्मचारी की पत्नी ने अपने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। जहां आनन-फानन में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अयाज मदारे और उसके साथी अमीन शेख के तौर पर हुई है। इधर, दावा किया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन कराने वाला आरोपी मौलाना फरार है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि मौलाना मध्यप्रदेश भाग गया है। मौलाना का पता लगाने और उसकी गिरफ्तारी के लिए नागपुर से एक पुलिस टीम मध्यप्रदेश भेजी गई है।

नशीला ड्रिंक, फोटो और वीडियो
पुलिस में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, 8 फरवरी 2025 को एक होटल में हुई मीटिंग के दौरान अयाज ने 24 साल की महिला की ड्रिंक में कुछ मिला दिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि वह ये वीडियो उसके पति को भेज देगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता का कई बार यौन शोषण किया गया और उससे 4 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
वायरल वीडियो बन गया सबूत
इस मामले में एक वायरल वीडियो अहम सबूत बन गया है। वीडियो में 24 साल की महिला रोते हुए और आरोपी अयाज मदारे से उसे जाने देने की गुहार लगाती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला छोड़ो मुझे कहती सुनाई देती है, जबकि अयाज जबरदस्ती उसके हाथ पकड़े हुए है और धार्मिक मंत्र पढ़ते हुए बार-बार उस पर फूंक मार रहा है। महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। इसके बाद महिला से कहा गया कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है और फिर उसके साथ रेप की कोशिश की गई।
काला जादू का रिचुअल दिखाया
महिला ने यह भी बताया कि अयाज अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई लिक्विड लेकर आता था और उसे जबरदस्ती पिलाता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था, उसके चेहरे पर फूंक मारता था और दावा करता था कि यह हिप्नोसिस और काला जादू है और फिर उसका रेप करता था। वीडियो में काला जादू या हिप्नोसिस का रिचुअल दिखाया गया है।
मौलाना ने काराया धर्म परिवर्तन
शिकायत में बताई गई एक और घटना के अनुसार, 31 मई को मदारे और उसका साथी महिला को जबरदस्ती कलमेश्वर ले गए। वहां तीसरे आरोपी ने सभी धार्मिक रस्में निभाईं और धर्म परिवर्तन के लिए उससे कबूल है कहलवाया। ये मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तमिया गांव का रहने वाला है।
पहले खिलाया मांस फिर पढ़वाया कलमा
महिला का आरोप है कि यह सब उसकी मर्जी के बिना किया गया। रस्म के बाद मौलाना ने घोषणा की कि उसने इस्लाम अपना लिया है और अयाज के साथ उसका निकाह हो गया है। महिला को जबरदस्ती मांस खिलाया गया और कलमा पढ़वाया गया। इसके बाद वे लोग उसे एक होटल ले गए जहां अयाज ने फिर से उसका रेप किया।
पुलिस ने सख्त धाराओं में दर्ज किया केस
नागपुर पुलिस ने रेप, बार-बार यौन शोषण, जबरन वसूली, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के साथ-साथ अंधविश्वास और काले जादू के खिलाफ बने कानून की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया है।
इनका कहना है
महिला ने अपनी शिकायत में रेप, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन और काले जादू का आरोप लगाया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। ये सबूत बहुत अहम होंगे। धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना की तलाश में पुलिस की एक टीम दूसरे राज्य गई है। मामले की गहन जांच चल रही है। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सुरेश रेड्डी, डीसीपी, नागरपुर
यह भी पढ़िए....
नासिक: टीसीएस में धर्मांतरण केस की सरगना निदा खान किराए के मकान में छिपी थी, गिरफ्तार
नासिक टीसीएस धर्मांतरण केस: फरार एचआर मैनेजर निदा खान मुंबई से गिरफ्तार!
नासिक टीसीएस केस में खुलासा: बुर्का पहनने और इस्लामी रीति-रिवाज अपनाने दवाब बनाती थी एचआर निदा खान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।