इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।

गैस पाइप लाइन ब्लास्ट
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए बहुचर्चित अवंतिका गैस पाइप लाइन विस्फोट मामले में शुक्रवार को उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम घनश्याम धनगर ने अदालत में पेश किए गए झूठे शपथ पत्र के मामले में माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि घायलों के मुआवजे और इलाज के खर्च से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पेश करने में उनसे गलती हुई थी। एसडीएम ने हाईकोर्ट को यह भरोसा दिलाया है कि इस भीषण हादसे में झुलसे सभी पीड़ित लोगों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
एसडीएम का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार और इंदौर नगर निगम को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी पीड़ितों को उच्च श्रेणी का बेहतर चिकित्सा उपचार और उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। हालांकि, प्रत्येक पीड़ित को मुआवजे के रूप में कितनी निश्चित राशि दी जाएगी, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस अहम मुद्दे पर अब अगली सुनवाई आगामी 27 अगस्त को होगी, उसी दिन मुआवजे की राशि तय किए जाने पर विचार किया जाएगा। वहीं, इस पूरी कानूनी प्रक्रिया के दौरान अवंतिका गैस एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि इससे पहले एसडीएम घनश्याम धनगर ने अदालत में एक शपथ पत्र दाखिल किया था, जिसमें दावा किया गया था कि हादसे में झुलसे सभी लोगों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा पहले ही चुका दिया गया है। लेकिन, पीड़ितों ने शासन के इस दावे का पुरजोर विरोध किया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर राजकुमारी झाला (गिरी) ने कोर्ट को अवगत कराया कि उनका इलाज अभी भी अहमदाबाद के अस्पताल में चल रहा है और अस्पताल का करीब 14 लाख रुपये का बिल बकाया है, जिसका भुगतान सरकार ने नहीं किया है।
दोनों पक्षों की ददलीलों और दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद हाईकोर्ट ने शासन द्वारा पेश किए गए शपथ पत्र पर गहरी नाराजगी जताई थी और उस पर गंभीर सवाल उठाए थे। अदालत ने जूनी इंदौर के एसडीएम घनश्याम धनगर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए थे। शुक्रवार को निर्धारित समयानुसार एसडीएम कोर्ट में पेश हुए और शपथ पत्र में त्रुटि व गलती को स्वीकार करते हुए अदालत से माफी मांगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।