इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर के चर्चित भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन से हुए भीषण हादसे में जांच आयोग की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में जनप्रतिनिधियों को तो क्लीन चिट मिल गई है, लेकिन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज करने और नई पाइपलाइन बिछाने में भारी देरी करने के लिए 8 अधिकारियों को सीधे तौर पर दोषी माना गया है। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण एक ही बस्ती में 36 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
हादसे के बाद निगमायुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 अफसरों को निलंबित कर दिया था। जांच आयोग के सामने नर्मदा प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव के भी बयान दर्ज किए गए। अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय, उन्होंने भागीरथपुरा बस्ती के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र का हवाला देते हुए मामले को मोड़ने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि सीवरेज लाइन में केमिकल युक्त पानी आ रहा था, जो नर्मदा की पाइपलाइन में मिल गया था।
भागीरथपुरा बस्ती के लोग पिछले एक साल से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे थे और लगातार बीमार हो रहे थे। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बस्ती में सीवरेज लाइन का नेटवर्क पूरी तरह गलत तरीके से बिछाया गया था। नर्मदा की पानी की लाइन और सीवरेज लाइन बहुत पास-पास थीं, जिससे सीवर चैंबर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी पीने के पानी में मिल जाता था। समय रहते यदि पुराने पाइप बदल दिए जाते, तो यह बड़ा हादसा टाला जा सकता था।
जांच रिपोर्ट में कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, तत्कालीन अपर आयुक्त भव्या मित्तल, तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री सरोज कुमार प्रजापति, उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव, सहायक यंत्री योगेश जोशी, निविदा शाखा की कर्मचारी प्रज्ञा तिवारी और नीति चौरसिया को इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि, हादसे के बाद मेयर कार्यालय में फाइल लंबित होने की चर्चाएं थीं, लेकिन आयोग की जांच में मेयर के स्तर पर किसी भी तरह की देरी के सबूत नहीं मिले हैं।
गौरतलब है कि भागीरथपुरा में पिछले साल दिसंबर से ही मरीजों के अस्पतालों में भर्ती होने का सिलसिला शुरू हो गया था। दूषित पानी पीने के कारण पूरे क्षेत्र में डायरिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां फैल गईं, जिससे 500 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।