इंदौर में 10 लाख के कर्ज और ब्याज माफियाओं के आतंक से तंग आकर एक व्यापारी ने जहर खा लिया। मरने से पहले वीडियो बनाकर गंभीर आरोप लगाए ।

इंदौर । स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यापारी ने कर्ज और ब्याज माफियाओं के उत्पीड़न से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। 10 लाख रुपये के कर्ज के जाल में फंसे व्यापारी ने जहर खाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नगर निवासी मोहम्मद मोसीन पुत्र मोहम्मद अशरफ के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। वीडियो में उसने कड़ाव घाट, बंबई बाजार निवासी मुन्ना दूधवाले, अकरम और शकील चौधरी को जिम्मेदार बताया है। उसने अपनी जान को खतरा होने की बात कही है। वीडियो में कहा गया है किव्यवसाय के लिए कुछ लोगों से करीब 10 लाख रुपये का कर्ज लिया था। मूल रकम चुकाने के बावजूद सूदखोरों द्वारा भारी-भरकम ब्याज की मांग की जा रही थी। परिजनों का कहना है कि व्यापारी को लगातार धमकियाँ मिल रही थीं और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जहर खाने से ठीक पहले बनाए गए वीडियो में व्यापारी ने अपनी बेबसी जाहिर की है। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने व्यापारी का मोबाइल फोन और वह वीडियो जब्त कर लिया है, जिसे साक्ष्य (Evidence) के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में जिन लोगों के नाम आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना इंदौर में बढ़ते अवैध ब्याज कारोबार और सूदखोरों के आतंक की ओर इशारा करती है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई छोटे व्यापारी इनके जाल में फंसकर अपनी जान गंवा रहे हैं। परिजनों ने मांग की है कि प्रशासन इन माफियाओं पर नकेल कसे ताकि किसी और को ऐसा कदम न उठाना पड़े।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।