इंदौर के लालाराम नगर से दो बच्चों के अपहरण मामले का खुलासा। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानें कैसे शेयर बाजार के घाटे ने बनाया इन्हें अपराधी।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लालाराम नगर के एक गार्डन से दो मासूम बच्चों के अपहरण की खबर आई। हालांकि, इंदौर पुलिस ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। महज 5 घंटे के भीतर पुलिस ने न केवल बच्चों को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि एक युवती सहित चार आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों (राधिका प्रजापति, तनिषा सेन, ललित सेन और विनीत प्रजापति) ने शेयर बाजार में भारी निवेश किया था। कर्ज लेकर लगाए गए पैसे डूबने के बाद, उन्होंने फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रची। वे पिछले दो दिनों से बच्चों की रेकी कर रहे थे।
आरोपी युवती ने बच्चों को चिप्स और चॉकलेट का लालच देकर कैब में बैठाया और राजेंद्र नगर स्थित एक फ्लैट पर ले गई। जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तो घबराए किडनैपर्स ने बच्चों की मां को मैसेज भेजा— "पैसे नहीं दे सकते तो बच्चों को काटकर पटरी पर फेंक देता हूं, आकर ले जाओ।" एडिशनल डीसीपी के नेतृत्व में 25 पुलिसकर्मियों की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में युवती बच्चों को ले जाती दिखी, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।
अपहरण के दौरान बच्चे सहम गए थे। युवती ने उन्हें शांत रखने के लिए दूध की सिंवैया खिलाई। पुलिस ने रात बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, जिसके बाद पूरे शहर ने राहत की सांस ली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।