इंदौर के खजराना में 29 वर्षीय महिला ने पति पर तीन तलाक, दहेज प्रताड़ना और हलाला के नाम पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने वापस रखने के लिए एक रिश्तेदार से 500 रुपये के स्टाम्प पर हलाला कराया, पर बाद में वादा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में लिया।

इंदौर:स्टार समाचार वेब
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ तीन तलाक और निकाह हलाला के गंभीर आरोपों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना के बाद पति ने उसे तलाक दिया और दोबारा साथ रखने के लिए एक रिश्तेदार से अनुबंध के तहत हलाला कराया, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और सास को हिरासत में ले लिया है।
शादी और प्रताड़ना: पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2010 में वसीम कल्लू पठान से हुई थी। शादी के बाद से ही पति वसीम और सास गुड्डो बी दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। वे उस पर मायके से आर्थिक मदद लाने का दबाव बनाते थे।
मारपीट और तीन तलाक: महिला के मना करने पर अक्टूबर 2024 में पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोपी ने तलाक की बाकायदा लिखित लिखा-पढ़ी भी कराई।
हलाला की शर्त: पीड़िता वापस अपने पति के साथ रहना चाहती थी। बातचीत के बाद पति वसीम ने वापस रखने के लिए एक शर्त रखी, जिसके तहत महिला को वसीम के एक रिश्तेदार से निकाह हलाला करना पड़ा।
500 रुपये के स्टाम्प पर हलाला: दिसंबर 2025 में वसीम के रिश्तेदार सईद पुत्र शहजाद के साथ 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हलाला के दस्तावेज तैयार किए गए और प्रक्रिया पूरी की गई।
वादा तोड़ा: हलाला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पति वसीम अपने वादे से मुकर गया और महिला को अपने साथ नहीं रखा। पीड़िता फिलहाल अपने हलाला वाले पति सईद के साथ रहने को मजबूर है।
बच्चों पर विवाद: वसीम ने अपने दो बच्चों को अपने पास रख लिया है, जबकि एक बेटा पीड़िता के साथ रह रहा है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति वसीम और सास गुड्डो बी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।