मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स और WCCB ने 10 साल से वांछित अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर यांगचेन लाचुंगपा को सिक्किम में भारत-चीन सीमा से गिरफ्तार किया।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) मध्यप्रदेश और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) नई दिल्ली ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षों से फरार अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर यांगचेन लाचुंगपा को 2 दिसंबर 2025 को भारत-चीन सीमा के पास लाचुंग, मंगन (उत्तर सिक्किम) से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी कई महीनों तक चली जटिल निगरानी और कठिन इलाके में की गई कार्रवाई का परिणाम है।
लाचुंगपा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम में बाघ और पेंगोलिन के अवैध शिकार तथा नेपाल के रास्ते चीन तक हड्डियों और स्केल की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी। जुलाई 2015 में दर्ज इस प्रकरण में STSF ने 31 आरोपियों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था और सभी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। लाचुंगपा इस नेटवर्क की मुख्य कड़ी थी, जिसका कनेक्शन भारत, नेपाल, भूटान और चीन तक फैला था।
हाइलाइट्स
गंभीर आरोपों और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को देखते हुए भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। तिब्बत मूल की लाचुंगपा दिल्ली और सिक्किम में रहकर लगातार एजेंसियों से बचती रही। वर्ष 2017 में हिरासत में लेने के बाद मिली अंतरिम जमानत के दौरान वह फरार हो गई थी और 2019 में उच्च न्यायालय ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी।
STSF और WCCB की संयुक्त टीम ने हिम क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उसे पकड़ा और गंगटोक की अदालत से 3 दिसंबर को ट्रांजिट वारंट लेकर मध्यप्रदेश लाया जा रहा है। कार्रवाई में सिक्किम पुलिस का अहम सहयोग मिला। देश में यह पहला मामला है जिसमें शिकारी, बिचौलिये और तस्करों सहित पूरे 31 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जा चुकी है। अब लाचुंगपा को नर्मदापुरम की अदालत में पेश कर आगे की विवेचना हेतु रिमांड मांगा जाएगा। सफल कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजनीति में बिन बुलाए मेहमान तो सुने थे, लेकिन बिन बताए अध्यक्ष पहली बार देखने को मिल रहे हैं... मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है, जहां भाजपा की अजब-गजब कार्यशैली ने एक नया ही राजनीतिक ड्रामा खड़ा कर दिया है। ढोल-नगाड़े बजते, इससे पहले ही दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ दिया। दोनों ने साफ-साफ कह दिया- अरे भाई! हमसे तो पूछा ही नहीं... हम तो पक्के कांग्रेसी हैं, भाजपा का झंडा उठाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपी हैं। चालान पेश होने के बाद दोनों पक्षों के वकीलो ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन शुरू कर दिया है।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।
मध्यप्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का पर्व इस बार और खास होने जा रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के कारण इस बार किस्त में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले योजना का लाभ बहनों तक पहुंच जाएगा।
मध्यप्रदेश के जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे-44 पर छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी माता मंदिर और गनेशगंज के बीच सुबह एक भीषण हादसा हो गया। चेन्नई से लखनऊ जा रहे एक कंटेनर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे उसमें लदीं 7 नई सीएनजी कारें और पूरा वाहन जलकर खाक हो गए।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।