मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।

आज शाम तक आईएफएमएस व वास्तविक स्टॉक का मिलान
प्रदेश सरकार ने कहा- 82 लाख अन्नदाताओं को मिलेगी खाद
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त से किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। बिक्री रोकने के फैसले के बाद प्रदेश के करीब 82 लाख पंजीकृत किसानों के सामने खाद की उपलब्धता को लेकर चिंता पैदा हो गई थी। विभाग ने 14 अगस्त को आदेश जारी कर अनुदानित खाद की बिक्री आगामी आदेश तक रोक दी थी। यह रोक 14 अगस्त शाम 7 बजे से लागू हुई। 15 और 16 अगस्त को अवकाश होने के कारण इन दो दिनों में भी बिक्री बंद रखी गई।
स्टॉक का मिलान कर रही सरकार
सरकार ने बताया कि बिक्री रोकने का मुख्य उद्देश्य पोर्टल पर दर्ज स्टॉक और खाद विक्रेताओं के पास उपलब्ध वास्तविक स्टॉक का मिलान करना है। यह व्यवस्था विपणन संघ, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, एमपी एग्रो और निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केंद्रों पर लागू की गई है।
मिलान के बाद कल से वितरण
विभाग के अनुसार स्टॉक मिलान की प्रक्रिया शाम तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 17 अगस्त से खाद की बिक्री फिर शुरू होगी। सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
82 लाख किसानों को जरूरत
प्रदेश में करीब 82 लाख पंजीकृत किसान हैं। खरीफ सीजन में फसलों की बोवनी के बाद अब फसल बढ़ने के साथ यूरिया और अन्य उर्वरकों की आवश्यकता बढ़ रही है। प्रदेश में करीब 152 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती होती है। ऐसे में खाद की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।
किसान संगठन ने जताई थी आपत्ति
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने खाद की बिक्री रोकने के फैसले को गलत बताया था। उनका कहना था कि किसानों को इस समय यूरिया और अमोनियम सल्फेट की जरूरत है और खाद की जरूरत फसल के अनुसार होती है, सरकारी आदेश के अनुसार नहीं। उन्होंने आशंका जताई थी कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
कालाबाजारी की बढ़ी आशंका
खाद की बिक्री बंद होने के दौरान किसानों को उपलब्धता को लेकर परेशानी बढ़ने पर कालाबाजारी की आशंका भी जताई गई थी। अधिकृत केंद्रों पर खाद नहीं मिलने की स्थिति में किसानों के निजी बाजार का रुख करने और वहां अधिक कीमत वसूले जाने की आशंका व्यक्त की गई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।