जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद छानवीन करता दस्ता
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार दोपहर हेड पोस्ट ऑफिस (HPO) और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और आनन-फानन में बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मोर्चा संभाला।

हेड पोस्ट ऑफिस के अधीक्षक को यह धमकी भरा मेल बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे मिला। मेल में दावा किया गया था कि कुछ ही समय में परिसर में ब्लास्ट होगा, इसलिए पूरी बिल्डिंग को तुरंत खाली कर दिया जाए। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड निरीक्षक पंकज सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और करीब एक घंटे तक पार्सल सेक्शन, पासपोर्ट ऑफिस और विभिन्न विभागों की सघन तलाशी ली। हालांकि, जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे 'होक्स कॉल' (फर्जी धमकी) करार दिया।
भेजे गए मेल में राजनीतिक और सांप्रदायिक रूप से बेहद संवेदनशील बातें लिखी गई थीं। मेल के मुख्य अंश...
"मुसलमान के दुश्मनों... हम कोयंबटूर के मुसलमान हैं जिन्हें एक कड़वी सच्चाई का पता चला है। उदयनिधि के चालक परिवार ने हमें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और हमें बचाने के बहाने सजा दी। हमारे जिन नेताओं ने डीएमके का समर्थन किया था, उन्हें उदयनिधि ने UAPA के तहत गिरफ्तार करवा दिया। जब हमने पोल खोलने की कोशिश की तो तमिलनाडु मीडिया ने हमें रोक दिया। हम AIADMK के पास भी गए पर वहां से भी निराशा मिली।"
मेल में आगे लिखा था, "कोयंबटूर में नक्सलियों और पाकिस्तान सेल की मदद से हमारे पास इमारतें उड़ाने के संसाधन हैं। हमें विश्वास था कि आजाद पत्रकार डीएमके सरकार की पोल खोलेंगे, लेकिन सबने निराश किया। अदालतों से भी मदद नहीं मिली। इसलिए हमने अपने बमों का इस्तेमाल करके आज दोपहर 12:10 पर आपके पासपोर्ट और पोस्ट ऑफिस पर हमला किया है। हम सिर्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, लोगों को वहां से हटा लें।
नक्सली ISI DMK जिंदाबाद।"
जांच पूरी होने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन बम स्क्वॉड प्रभारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में आने वाले सभी पार्सलों की जांच मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य रूप से की जाए। पुलिस अब इस मेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस कर भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।