जबलपुर में EOW ने नगर निगम के स्थापना बाबू राकेश शर्मा को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कर्मचारी के मेडिकल वेतन के बदले मांगी थी घूस। पढ़ें पूरी खबर।

जबलपुर । स्टार समाचार वेब
जबलपुर नगर निगम के स्थापना शाखा में पदस्थ एक बाबू (अकाउंटेंट) को ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार दोपहर सवा दो बजे 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी की पहचान राकेश शर्मा के रूप में हुई है, जिसे ईओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई के तुरंत बाद अपनी गाड़ी में बैठाकर दफ्तर ले गई।
क्या था पूरा मामला?
यह पूरी घटना नगर निगम के ही एक अन्य कर्मचारी पी. रामाराव की शिकायत पर आधारित है। रामाराव का लगभग 25,000 रुपये का एक महीने का मेडिकल वेतन रुका हुआ था। इस वेतन को निकलवाने के बदले स्थापना शाखा के बाबू राकेश शर्मा लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। रामाराव पिछले कई दिनों से ऑफिस के चक्कर काट रहे थे, लेकिन राकेश शर्मा काम करने के बजाय उन्हें टाल रहे थे।
साजिश और गिरफ्तारी:
दो दिन पहले जब दोनों की मुलाकात ऑफिस के बाहर हुई, तो राकेश शर्मा ने स्पष्ट रूप से 3,000 रुपये की मांग की और कहा कि "जब तक पैसे नहीं मिलेंगे, काम नहीं होगा।" परेशान होकर रामाराव ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ईओडब्ल्यू ने जाल बिछाया।
शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद आरोपी ने रामाराव को नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पैसे देने के लिए बुलाया। जैसे ही रामाराव ने रिश्वत की राशि राकेश शर्मा को थमाई, पहले से तैनात ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुरानी शिकायतों का भी जिक्र:
शिकायतकर्ता पी. रामाराव ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। इससे पहले भी वे नगर निगम में पदस्थ एक अन्य कर्मचारी मनीष ताड़से के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत कर चुके हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू आरोपी राकेश शर्मा से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के करीब 50 इलाकों में शनिवार को 3.30 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण ऐशबाग, बरखेड़ी, रेतघाट और बंगाली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी। देखें पूरा शेड्यूल।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में सैकड़ों अग्निशामक यंत्रों की मियाद खत्म होने के बावजूद नए स्टीकर लगाए जाने के आरोप लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा और नारियों के सम्मान से देश प्रगति करता है। महिला आरक्षण और सशक्तीकरण को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी और जर्जर खपरैल मकान में रहकर कक्षा 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। दिहाड़ी मजदूर पिता के बेटे की सफलता प्रेरणा बनी।
पन्ना जिले में जेके सीमेंट पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता को नोटिस मिलने से प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
मैहर पुलिस ने लग्जरी कार से 450 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में बाइक से 300 पाव शराब मिली, नदी से 825 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।
सतना नगर निगम क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए 155 आवेदन पहुंचे। कर्मचारियों ने बीमारी, पारिवारिक जिम्मेदारी, कैंसर, एलर्जी और अन्य निजी कारण बताकर राहत मांगी है।
सतना जिले में ई-विकास सिस्टम के बावजूद 24.66 टन खाद ऑफलाइन बेची गई। कृषि विभाग ने सहकारी समितियों को नोटिस जारी किया और निजी विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सतना नगर निगम ने संबल योजना में अपात्र होकर लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों पर एफआईआर की तैयारी की है। मृतकों के बाद पंजीयन और उम्र छुपाकर सहायता राशि लेने का मामला सामने आया।
सतना जिला अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों के लिए हब सेंटर संचालित है। सात जिलों के 72 मरीजों को मुफ्त इंजेक्शन, डे केयर सेंटर और विशेषज्ञ निगरानी की सुविधा मिल रही है।