जबलपुर में ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

जबलपुर।स्टार समाचार वेब
प्रस्तावित यूएस ट्रेड डील के खिलाफ सोमवार को जबलपुर की सड़कों पर यूथ कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन (जल तोप) का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
प्रदर्शनकारी जब कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, तो पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें घंटाघर के पास ही रोक दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे में पुलिस ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से पानी की तेज बौछारें छोड़ीं। कड़कड़ाती ठंड और पानी की मार के बावजूद कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब खुद बैरिकेड्स पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

इस विरोध प्रदर्शन में विधायक लखन घनघोरिया, प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और बड़ी संख्या में युवा नेता शामिल हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल भेजा। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था।
मीडिया से चर्चा करते हुए उदय भानु चिब ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। उनके विरोध के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:
यूएस ट्रेड डील: यूथ कांग्रेस का आरोप है कि इस डील से भारतीय किसानों और मजदूरों को भारी नुकसान होगा।
महंगाई: गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और आम आदमी की कमर तोड़ती महंगाई।
राष्ट्रव्यापी आंदोलन: संगठन ने चेतावनी दी है कि यह विरोध केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे देशव्यापी बनाया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।