सतना जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में इस बार फरियादियों की संख्या सौ से भी कम रही। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने 75 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, जिनमें गुमशुदा बेटे की तलाश, भूमि सीमांकन, स्वत्व भुगतान, अवैध कब्जा, वेतन न मिलने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार के समक्ष रखीं। किसी ने गुमे बेटे को तलाशने की मांग रखी तो कोई सीमांकन व कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा। मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने म्जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आये 75 आवेदकों से उनकी समस्यायें सुनी और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, विद्युत समस्या, जमीन का कब्जा दिलाने, सीमांकन कराने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे।
साहब खोज दीजिए बेटा
सबसे पहले गेदिया साकेत निवासी पोईधाकला ने गुहार लगाई कि उसका पुत्र संतोष साकेत उर्फ जोधा (32) दिनांक 7 जून 2025 से बदखर वार्ड नं. 12 से लापता है। थाने और एसपी कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने शक जाहिर किया कि रिश्तेदारों ने ही उसे कहीं भेज दिया है। महिला ने बेटे को खोजे जाने की मांग की।
सीमांकन करा कब्जा दिलाने की मांग
इसी तरह सोहौला निवासी बद्री चौधरी ने अपनी आराजी नं. 233/ब का सीमांकन कराने और कब्जा दिलाने की मांग की। उनका आरोप था कि पटवारी रश्मि शुक्ला व गांव के प्रभावशाली लोग सांठगांठ कर भूमि को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश कर रहे हैं तथा बिना पैसे का काम नहीं करते।
रिटायर हो गया, पर नहीं मिले स्वत्व
जनसुनवाई में सेवानिवृत्त कर्मचारी ने भी गुहार लगाई कि 31 मई 2015 को सेवा निवृत्त हुए सुधीर सिंह के स्वत्वों का भुगतान आज तक नहीं हुआ। पासबुक गुम होने के बाद भी विभागीय प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है, जिससे परिजन आर्थिक संकट झेल रहे हैं।
काम करा रहे, नहीं दे रहे वेतन
इसके अलावा अजय पांडेय निवासी ग्राम पंवार ने बताया कि वह सर्वेयर पद पर कार्य कर रहा है, लेकिन उसे लंबे समय से भुगतान नहीं मिला। उल्टा ग्राम के कुछ लोगों ने उससे अवैध वसूली करने की कोशिश की और असफल होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।