जसो थाना पुलिस ने अर्जुनखोह जंगल में युवक की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदनामी और कथित अवैध संबंधों के विवाद में हत्या सामने आई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अपनी पत्नी के साथ नाजायज रिश्ते की बातें गांव के लोगों से कहकर बदनाम करता था। इस बदनामी की वजह से शादी नहीं हो रही थी। लिहाजा बदला लेने के लिए दोस्त के साथ मिलकर पहाड़ में सिर और माथे पर हमला कर हत्या कर लाश को छिपा दिया। जसो थाना पुलिस ने तीन माह बाद अंधी हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरप्तार कर लिया। आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में उपजेल नागौद भेज दिया गया।
पहाड़ की गुफा में मिली थी लाश
जानकारी के अनुसार जसो थाना अन्तर्गत देवरी निवासी धनीराम भूमिया 28 मई की सुबह 9 बजे के करीब घर से लकड़ी काटने गांव से लगे अर्जुनखोह के जंगल गया हुआ था लेकिन शाम तक वह लौटकर वापस नहीं आया। परिजनों ने हर जगह तलाश की। जंगल में कई जगह गए लेकिन धनीराम का कुछ पता न चला। अगले दिन 29 मई को जंगल में तलाश के दौरान दोपहर 11 बजे के करीब पहाड़ की गुफा में धनीराम की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई मिली। मृतक धनीराम की पत्नी अनोज बाई भूमिया के द्वारा जसो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पीछा करते हुए गया जंगल
आरोपी धन सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि मृतक धनीराम को संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ उसके अनैतिक रिश्ते हैं। अनैतिक संबंध के संदेह में धनीराम के द्वारा गांव, समाज में बदनाम किया जा रहा था। बदनामी की वजह से विवाह के रिश्ते टूट गए। रिश्ते आने बंद हो गए। बदनामी के कारण शादी न होने से धनीराम की हत्या के बारे में सोचा और लक्खू को साथ में मिलाया। 28 मई की सुबह धनीराम कुल्हाड़ी लेकर लकड़ी काटने जंगल की तरफ गया। पीछे-पीछे जंगल गए ऊपर पहाड़ी में धनीराम के ऊपर कुल्हाड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर और माथे में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी धन सिंह ने बताया कि हत्या के बाद उसने धनीराम का शव दोस्त लक्खू के साथ मिलकर पहाड़ की गुफा के अंदर छिपा दिया था। कार्रवाई में जसो थाना प्रभारी संतोष धुर्वे, एएसआई अजीत वर्मा, प्रधान आरक्षक रविंद्र रैकवार, अमित खैरवार, कृष्ण कुमार सतनामी, आरक्षक भरत बागरी, साइबर सेल से एएसआई दीपेश पटेल, प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी शामिल रहे।
पहले दिन ही पुलिस ने जताया था संदेह
धनीराम की लाश अर्जुन खोह के जंगल की पहाड़ी में गुफा के अंदर मिलने की सूचना पर फोरेंसिक अधिकारी और जसो पुलिस की काफी मशक्कत के बाद दुर्गम पहाड़ी में चढकर घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किया। तत्पश्चात शव को नीचे लाया गया। मृतक के सिर और माथे में चोट के गहरे निशान थे। शुरुआती जांच के बाद ही पुलिस ने संदेह जताया था कि धनीराम की हत्या सिर में हमला कर की गई है। हमला करने वाला धनीराम के जंगल जाने की बात से वाकिफ था। लिहाजा पुलिस ने गांव के लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया।
यूं मिला पुलिस को क्लू
एसडीओपी नागौद रघु केसरी ने बताया कि धनीराम की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए गांव के लोगों के बारे में जानकारी मुखबिरो के जरिए जुटानी शुरू की गई। विवेचना में सामने आया कि मृतक धनीराम को अपनी पत्नी और गांव के धन सिंह यादव के साथ अनैतिक संबंधों पर संदेह था। इसको लेकर वह कई मर्तबा गांव के कई लोगों से चर्चा कर चुका था। धनीराम की लाश मिलने के बाद धन सिंह की गतिविधियां संदिग्ध हैं। लिहाजा जसो पुलिस ने संदेह के आधार पर धन सिंह यादव पिता हर प्रसाद यादव निवासी देवरी थाना जसो को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी धन सिंह ने अपने दोस्त लक्खू उर्फ जयहिंद यादव पिता रामायण यादव निवासी देवरी के साथ मिलकर हत्या का जुर्म स्वीकारा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।