मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।

फाइल
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अहम और बड़ा फैसला लिया है। यूपी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिसमें नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर बड़ी घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अब देश के प्रधानमंत्री के नाम पर जाना जाएगा। इस एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा उत्तर प्रदेश को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है, जिसके लिए पूरा प्रदेश उनका आभारी है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में परिवहन और कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश में कई आधुनिक एक्सप्रेसवे, हाईवे, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और मेट्रो सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। इसके अलावा, जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास और अन्य हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य की एयर कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।
बेहतरीन बुनियादी ढांचे और सड़कों के जाल के कारण उत्तर प्रदेश अब देश के प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है। राज्य में हो रहे औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है:
ब्रह्मोस मिसाइल इकाई: लखनऊ में स्थापित ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।
पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क: इस महत्वाकांक्षी परियोजना से कपड़ा उद्योग और विनिर्माण क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिल रहा है।
नया निवेश और रोजगार: इन सभी औद्योगिक पहलों से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
विकास के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान पर भी विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण देना भी शामिल है।
...... और क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने
किसान कल्याण: किसानों को अब तक एक लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
आवास और राशन: प्रदेश में 65 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 3.67 करोड़ राशन कार्डधारकों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है।
पेयजल और स्वास्थ्य: लाखों ग्रामीण परिवारों तक 'नल से जल' पहुंचाया गया है और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए राज्य में 6.08 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा 5 उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस में नाराजगी। इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव को घेरा, 26 सीटों के प्रस्ताव पर भी जताया ऐतराज।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस सभी राज्यों में 'संविधान रक्षा मार्च' निकालेगी। के.सी. वेणुगोपाल ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पाकिस्तान से संचालित शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। मेरठ में उजैद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भारत विरोधी गतिविधियों में धकेलने की इस साजिश की गहराई से जांच कर रही हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और चर्चा से जुड़ी सभी अहम बातें यहां पढ़ें।
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। जानिए तमिलनाडु के कार्तिगई दीपम विवाद।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की अहम बैठक संपन्न हो गई है। इस लेख में पढ़ें बैठक से जुड़ी हर बड़ी बात और आगामी चुनावों की रणनीति।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। आगरा से पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे 4 बच्चों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं।