एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम में कहा कि बंगाल पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन पर 38 फर्जी केस दर्ज हैं। जानें ममता बनर्जी और बंगाल चुनाव पर उनके अन्य बड़े बयान।

रतलाम: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां के अपने अनुभवों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शनिवार रात रतलाम में पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि वे इस बार बंगाल चुनाव में सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आएंगे।
विजयवर्गीय ने बताया कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष के चलते 38 फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, "वहां जाने पर मेरी गिरफ्तारी के कई वारंट निकले हुए हैं। यदि मैं बंगाल की सीमा में कदम रखता हूँ, तो वहां की पुलिस मुझे गिरफ्तार कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी नेतृत्व ने भी मुझे वहां जाने से मना किया है। पार्टी का मानना है कि चुनाव के समय बेवजह 'नया लफड़ा' पैदा करने की जरूरत नहीं है।"
बंगाल के अपने 6 साल के कार्यकाल को याद करते हुए विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव जीतने के लिए माफिया, स्मगलर और असामाजिक तत्वों का सहारा लिया जाता है।
विजयवर्गीय ने भावुक होते हुए कहा, "मैं आज आपके सामने जिंदा बैठा हूँ, तो यह सिर्फ बजरंगबली की कृपा है। वहां मुझ पर जो हमले हुए, उन्हें देखते हुए तो अब तक मेरी फोटो पर माला टंग जानी चाहिए थी।" उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में विपक्ष के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है।
चुनाव प्रचार से दूर रहने के बावजूद विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में लोग बिना किसी साधन के 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलकर आ रहे हैं। यह जनता का उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है।
रतलाम प्रवास के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने प्रदेश से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने संकेत दिए कि मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार गंभीर है। इंदौर के हालिया घटनाक्रमों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अपने रिश्तों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए पूरी कैबिनेट एकजुट होकर काम कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।