मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ली। मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की

कनुप्रिया सत्तन कांग्रेस में शामिल हुईं
हाइलाइट़्स
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में सियासी पारा उस समय चढ़ गया जब भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।
कनुप्रिया सत्तन को कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कनुप्रिया सत्तन ने अपनी राजनीतिक दिशा बदलने के पीछे वैचारिक कारणों को प्रमुख बताया। उन्होंने कहा:
"मैं बचपन से ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ओजस्वी व्यक्तित्व और कांग्रेस के सेवाभावी आदर्शों से गहराई से प्रभावित रही हूँ। जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मैंने कांग्रेस को चुना है।"
यह घटनाक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि कनुप्रिया के पिता सत्यनारायण सत्तन मध्य प्रदेश भाजपा के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने जनसंघ के जमाने से पार्टी को सींचा है। वे मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इंदौर की राजनीति में सत्तन परिवार का अपना एक विशेष प्रभाव है और कनुप्रिया के इस कदम ने भाजपा के भीतर भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
मध्य प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच कनुप्रिया सत्तन का कांग्रेस में शामिल होना इंदौर और मालवा क्षेत्र में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक कट्टर भाजपाई पृष्ठभूमि वाले परिवार से कांग्रेस में एंट्री होना पार्टी की 'परिवर्तन' की लहर को मजबूती दे सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।