मध्य प्रदेश के कटनी में लमतरा बाईपास पर एक निजी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने और चालक की लापरवाही के कारण एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

कटनी (मध्य प्रदेश)। स्टार समाचार वेब
जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा फ्लाई ओवर के पास सोमवार सुबह एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी 'गुप्ता बस सर्विस' की एक अनियंत्रित बस अचानक पीछे की ओर लुढ़क कर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP 53 P 0214 कारीतलाई से कटनी की ओर आ रही थी। सुबह लगभग 10 बजे जब बस लमतरा बाईपास फ्लाई ओवर की चढ़ाई चढ़ रही थी, तभी वह बार-बार बंद होने लगी। चालक द्वारा कई प्रयासों के बाद भी जब बस स्टार्ट नहीं हुई, तो उसने और परिचालक (कंडक्टर) ने एक जानलेवा जोखिम मोल लिया। उन्होंने बस में सवार आधे से अधिक यात्रियों को नीचे उतारकर बस को धक्का लगाने के लिए कह दिया।
चढ़ाई पर धक्का लगाते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ तेजी से लुढ़कने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, इसी दौरान बस के ब्रेक ने भी काम करना बंद कर दिया। चालक का नियंत्रण खोते ही बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के वक्त मौके पर कोहराम मच गया और घायल यात्री मदद के लिए गुहार लगाने लगे। स्थानीय राहगीरों और पास में काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायल
रूबी शर्मा (26 वर्ष)
बतसिया बाई (60 वर्ष)
देवेंद्र कुमार शर्मा (66 वर्ष, निवासी कैमोर)
रामकरण खटीक (60 वर्ष, निवासी विजयराघवगढ़)
सोना बाई (40 वर्ष, निवासी पडखुरी)
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनीमत यह रही कि धक्का लगाने के लिए 30 यात्रियों को पहले ही उतार दिया गया था, अन्यथा हताहतों की संख्या बहुत अधिक हो सकती थी।
यह हादसा क्षेत्रीय परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर बिना फिटनेस और खराब स्थिति वाली बसें सड़कों पर मौत बनकर क्यों दौड़ रही हैं? स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडेड और अनफिट वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।