
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यावरा में किसान सम्मेलन में रिमोट का बटन दबाकर निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
आपदा प्रभावित किसानों के खातों में ₹277 करोड़ की राहत राशि अंतरित
ब्यावरा में ₹226 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
किसानों के सम्मान में सरकार: ₹2600 प्रति क्विंटल गेहूं खरीद, सम्मान निधि जारी
ब्यावरा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
राजगढ़. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आयोजित किसान सम्मेलन में घोषणा की कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के देश में किसानों को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार किसानों के हर संकट में उनके साथ खड़ी है। धनतेरस के पावन अवसर पर राजगढ़ जिले को लगभग ₹500 करोड़ की सौगातें मिली हैं।
आपदा प्रभावित किसानों के खातों में ₹277 करोड़ की राहत राशि अंतरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ जिले के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में तत्काल ₹277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की।
ब्यावरा में ₹226 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण उन्होंने ₹226.81 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें ₹33 करोड़ की लागत वाली ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन तथा ₹193 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है और राजगढ़ की तस्वीर बदल गई है।
किसानों के सम्मान में सरकार: ₹2600 प्रति क्विंटल गेहूं खरीद, सम्मान निधि जारी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ने से हर खेत को पानी मिल रहा है और बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले गेहूं ₹100 क्विंटल खरीदा जाता था, जिसे उनकी सरकार ने बढ़ाकर ₹2600 प्रति क्विंटल कर दिया है। किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ₹6-6 हजार की राशि देना किसानों का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने गौवंश की पूजा और कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ब्यावरा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई दूज के त्यौहार पर लाडली बहनों को खातों में ₹250 की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की, जिसके बाद हर महीने ₹1500 की राशि डाली जाएगी।
नगर पालिका ब्यावरा एवं नगर परिषद सुठालिया को विकास कार्यों के लिए ₹10-10 करोड़ की राशि।
ब्यावरा में अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण।
ब्यावरा में पीपल चौराहे से राजगढ़ बाईपास तक रोड़ चौड़ीकरण व उन्नयन एवं सुठालिया रोड़ का उन्नयन और चौड़ीकरण।
गिंदौरहाट, सेमलापार और बैरसिया हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।