रीवा जिले के तराई अंचल में कोरेक्स कफ सिरप समेत शराब और गांजा का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता से युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर भविष्य बर्बाद कर रही है।

हाइलाइट्स
त्योंथर, स्टार समाचार वेब
रीवा जिले का तराई अंचल नशे के कारोबार की जाल में फंसता नजर आ रहा है। नशे की चीजें सहजता से गांव गली बाजार हर जगह सहजता से उपलब्ध है। कारोबारियों की पकड़ पहुंच की व्यापकता नशे के कारोबार को क्षेत्र में महामारी की तरह फैला रखा है जिसकी जद में युवा पीढ़ी समाती जा रही है।
नशे के साये में गरीब अमीर किसान व्यवसायी मजदूर सब तबके के परिवार शिकार हो रहे हैं। और आने वाला भविष्य अंधकार मय नजर आता है। नीति कहती है जिस परिवार समाज क्षेत्र या देश को स्थायी रुप से तबाह करना हो उसे शिक्षा से वंचित करके नशे के दल-दल में धकेल दें। बिना कुछ किये वह परिवार समाज क्षेत्र या देश तबाह हो जायेगा। ऐसा ही कुचक्र तराई अंचल में नशे के कारोबारियों का नजर आता है। जिसमें प्रशासनिक व्यवस्था सहायक की भूमिका में दिखता है।
अंचल में कोरेक्स देशी, अंग्रेजी शराब और गांजा का फलता फूलता कारोबार प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। बाजार और आसपास में फैले नशे के कारोबार पर अंकुश की उम्मीद जागी की तराई अंचल नशे से मुक्त होगा परंतु अब लोगो की उम्मीद धुंधली होने लगी है। लगता है पुलिस की व्यवस्था नशे के कारोबारियों के सामने आत्म समर्पण की मुद्रा में है। इतना ही नही नशे के कारोबारी अपनी विभिन्न क्षेत्रों में पकड़ के आगे प्रशासनिक व्यवस्था को कोमा में डाल कर क्षेत्र को पंगु बनाने में उतारू नजर आते हैं। यही नशे का कारोबार अपराधों का जनक है जिसका शिकार कई युवा हो चुके हैं पुलिस महकमा बेबस नजर आता। और नशे के सौदागर अपना जाल बिछाकर लोगों की हसी खुसी जिंदगी में नशे का जहर घोल रहे है। जिससे मुंह से बदबू भी नहीं आती है। ऐसे में परिवार के बीच किसी के सामने पकड़े जाने की भी आशंका नहीं रहती है। एक शीशी कोरेक्स पीने के 5 मिनट बाद एक प्याली चाय पी लेने से नशा का असर होने लगता है।
युवाओं की पसंद बनी कोरेक्स
तराई अंचल के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों कोरेक्स कफ सिरप नशेरियों की पहली पसंद बनी हुई है। युवाओं में कोरेक्स लेने की आदत से इन दिनों क्षेत्र के मुख्य मेडिकल स्टोर से कोरेक्स के कफ सिरप की कमी आ गई है। वहीं कुछ मेडिकल स्टोर मालिकों की बल्ले-बल्ले है।
दुकानदार हो रहे मालामाल
सूत्रों की मानें तो गली चौराहा में इन दिनों कोरेक्स बिक्री का अड्डा बना हुआ है। यहां 100रु पए में बिकने वाले इस सिरप को सेवन करने वाले 125 रुपए तक में भी इसे खरीदने से परहेज नहीं करते हैं। जिससे दुकानदार मालामाल एवं सेवन करने वाले आर्थिक और शारीरिक रूप से भी कंगाल होते जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र के कई गांवों के युवा इस धीमी जहर की चपेट में आ रहे हैं। इसकी संख्या घटने के बजाय दिनों दिन बढ़ रही है।इसे सेवन करने वाले युवक नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि यह एक सेफ नशा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।