कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 8 नए चीते आ रहे हैं। शनिवार सुबह सीएम मोहन यादव इन चीतों को बाड़े में रिलीज करेंगे।

दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना (Botswana) से 8 नए चीते शनिवार (28 फरवरी) सुबह भारत पहुंच रहे हैं। AI छवि
श्योपुर, मध्य प्रदेश। स्टार समाचार वेब
भारत के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना (Botswana) से 8 नए चीते शनिवार (28 फरवरी) सुबह भारत पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद कूनो पहुंचकर इन चीतों को क्वारंटीन बाड़े में रिलीज करेंगे।
जानकारी के अनुसार, इन चीतों को एक विशेष विमान के जरिए ग्वालियर एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से हेलीकॉप्टर की मदद से इन्हें कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया जाएगा। शनिवार सुबह कूनो के आसमान में जब हेलीकॉप्टर उतरेगा, तो यह भारत में चीतों के कुनबे को बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वे सुबह कूनो पहुंचकर चीतों के पिंजरों के द्वार खोलेंगे और उन्हें उनके नए घर (क्वारंटीन बोमा) में छोड़ेंगे। इस दौरान उनके साथ वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और वन्यजीव विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।
विविधता: इससे पहले नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे, अब बोत्सवाना से आने वाले चीते आनुवंशिक विविधता (Genetic Diversity) बढ़ाएंगे।
कुनबे का विस्तार: नए चीतों के आने से कूनो में चीतों की कुल संख्या में इजाफा होगा, जो भविष्य में ब्रीडिंग के लिए महत्वपूर्ण है।
पर्यटन को बढ़ावा: नए मेहमानों के आने से क्षेत्र में ईको-टूरिज्म और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने नए चीतों के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके लिए विशेष क्वारंटीन बाड़े तैयार किए गए हैं, जहां उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से पार्क के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चली आंधी और बारिश से 200 जगह पेड़ गिरे। जानें मध्य प्रदेश में मानसून कब आएगा और मौसम विभाग का नया अलर्ट।
भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) का नाम बदलने के प्रस्ताव पर बवाल बढ़ गया है। जमीअत उलमा और NSUI ने इसे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान और भ्रष्टाचार दबाने की साजिश बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर।
भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2026 में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव और ओडिशा के उप-चुनाव के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है
मध्यप्रदेश के इंदौर में 6 जून 2026 को भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार एवं निवेश फोरम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। जानिए मप्र के बढ़ते वैश्विक व्यापार की पूरी रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में साल 2026 की गिद्ध गणना पूरी हो गई है। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 423 देशी और प्रवासी गिद्ध मिले हैं। जानें किस रेंज में दिखे कितने गिद्ध।
मध्य प्रदेश के मुरैना में तैनात रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। फेसबुक से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शोषण और 5 करोड़ मांगने का आरोप।
जबलपुर आरपीएफ ने रांझी में 'सन साइबर कैफे' पर छापा मारकर 6 पर्सनल IRCTC आईडी से अवैध टिकट बनाने वाले सुमित झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1.24 लाख रुपये के 74 ई-टिकट बरामद हुए हैं।
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के बोइंग-777 विमान की लैंडिंग से चर्चाएं तेज हो गईं। जानें एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों में देरी और इस रूटीन विजिट पर क्या कहा।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस माह के तीसरे सप्ताह मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान कूनो नेशनल पार्क की यात्री भी शामिल हैं जिसके तहत राष्ट्रपति 21 जून को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम कर अगले दिन 22 जून को कूनो में विजिट करेंगी।
मैहर जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख रुपये ठग लिए। दिल्ली पुलिस, सीबीआई और आरबीआई अधिकारी बनकर जालसाजों ने 15 दिन तक मानसिक दबाव बनाकर वारदात को अंजाम दिया।