पन्ना के सोनू विश्वकर्मा कुंवरपुर नाले के तेज बहाव में बह गए, उनकी बाइक बरामद कर ली गई है लेकिन युवक का अब तक सुराग नहीं लग पाया। वहीं अजयगढ़ में तेज बारिश से बगराजन देवी मंदिर के पास सीसी सड़क भी बह गई, जिससे जनजीवन प्रभावित है।

अजयगढ़, स्टार समाचार वेब
जिले में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई नदी-नाले उफान पर रहे, इसी दौरान कुंवरपुर नाले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पन्ना निवासी सोनू विश्वकर्मा पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा, जो गांधी चौक, पन्ना का निवासी था और पेशे से लाइट मैकेनिक था, पानी के तेज बहाव में बह गया। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया जबकि उसकी मोटरसाइकिल शुक्रवार शाम को नाले से बरामद कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनू विश्वकर्मा गुरुवार सुबह बीयर वैली क्षेत्र में लाइट सुधारने के लिए गया था। काम समाप्त करने के बाद वह देर रात घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह कुंवरपुर नाला पार कर रहा था, तब नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था। ग्रामीणों के अनुसार सोनू मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन बारिश और पानी की तेज आवाज के कारण किसी को उसकी आवाज सुनाई नहीं दी। रात में कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें नाले के किनारे कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना हनुमतपुर चौकी प्रभारी सविता राजपूत को दी। सविता राजपूत ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नाले के आसपास युवक की तलाश शुरू कराई। प्रारंभ में पुलिस को यह जानकारी नहीं थी कि नाले में बहा युवक कौन है। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे सोनू के परिजनों ने हनुमतपुर चौकी से संपर्क किया और बताया कि सोनू सुबह बीयर वैली गया था और रातभर घर नहीं लौटा है। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर एसडीईआरएफ टीम को सूचित किया। दोपहर से ही एसडीईआरएफ की टीम कुंवरपुर नाले के आसपास तलाशी अभियान में जुटी रही। जब नाले का जलस्तर थोड़ा कम हुआ तो लगभग शाम 6 बजे सोनू की लाल रंग की होंडा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पानी के तेज बहाव में बह गई थी, लेकिन बाइक की पहचान कर ली गई। हालांकि देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। चौकी प्रभारी सविता राजपूत ने बताया कि रात के अंधेरे और तेज पानी के कारण सर्च अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शनिवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम फिर से रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू करेगी। स्थानीय लोगों और परिजनों में युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद बनी हुई है, लेकिन नदी-नाले के तेज बहाव ने चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश में नदी-नाले पार न करें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी का पालन करें।
तेज बारिश में बगरा जान देवी मंदिर के पास सीसी सड़क बही, लोग परेशान
नगर में गुरुवार को हुई तेज बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई स्थानों पर जलभराव और रास्ते टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। नगर परिषद अजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बगराजन देवी मंदिर के सामने से जाने वाला मुख्य सीसी सड़क पानी के तेज बहाव के कारण पूरी तरह टूट चुका है। इस कारण वार्ड के सैकड़ों लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह सीसी सड़क करीब तीन साल पहले नगर परिषद द्वारा बनाई गई थी। लेकिन इस साल बारिश के चलते नाले में अत्यधिक पानी भर गया। नाले के ऊपर से पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के कट जाने के कारण अब इस मार्ग से सिर्फ पैदल ही निकला जा सकता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। यहां तक कि लोग मोटरसाइकिल से भी जाने में डर महसूस कर रहे हैं क्योंकि तेज बहाव के चलते हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में नाले का जलस्तर बढ़ जाता है, लेकिन इस बार स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नाले पर किसी भी प्रकार की मजबूत पुलिया या सुरक्षा दीवार न होने के कारण पानी सीधा सड़क पर आ गया और उसे बहाकर ले गया। इस वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रामनाथ तिवारी, संतोष साहू और कविता पटेल आदि ने बताया कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो पूरे वार्ड का नगर से संपर्क पूरी तरह कट सकता है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने और सड़क की मरम्मत के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें नगर परिषद कार्यालय के सामने प्रदर्शन करना पड़ेगा। साथ ही लगातार जलभराव की समस्या से वार्डवासियों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक कार्यवाही जल्द की जाएगी। लोगों को संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।