सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच सकती है।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर जारी 'सुनामी' के बीच उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्रेड एक्सपर्ट्स इस फिल्म को लेकर बेहद सकारात्मक हैं, जिसके पीछे कई बड़े कारण हैं:
हिट जोड़ी की वापसी: 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी वर्षों बाद साथ आ रही है।
आमिर खान का साथ: फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और वे इसमें कैमियो रोल में भी नजर आएंगे।
दमदार स्टारकास्ट: फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मजबूत आधार: यह फिल्म लोकप्रिय नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या' पर आधारित है।
सनी देओल की बिगेस्ट ओपनर
वर्तमान में सनी देओल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड 'गदर 2' (40.10 करोड़) के नाम है। 'बॉर्डर 2' की हालिया सफलता और सनी के प्रति दर्शकों के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘लाहौर 1947’ उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फिल्म
'गदर 2' ने बजट के मुकाबले 601% का मुनाफा कमाया था। डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के अनुसार, यह कोई साधारण मसाला फिल्म नहीं है और इसकी सफलता सनी देओल को एक अलग ही स्तर पर ले जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस की सबसे बड़ी ओपनिंग
फिलहाल इंडिपेंडेंस डे पर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' (57.5 करोड़) के पास है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श का मानना है कि संतोषी और सनी की जोड़ी इस बार बॉक्स ऑफिस पर 'चौका' मारेगी और पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती देगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट। 20वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 56 करोड़ के पार। जानिए दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा अपडेट।
अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। जानिए क्या कहा अभिनेता ने और कैसा है दोनों का रिश्ता।
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 20 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए एंटी एक्सटोर्शन विंग सक्रिय
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट! जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए और दर्शकों को कैसी लगी अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म
पुणे के केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी मंगेतर और बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप। कंगना रनौत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।