लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से बगावत करके नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए 20 सांसदों को आधिकारिक तौर पर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस टीएमसी की उस याचिका पर दिया गया है, जिसमें इन सभी बागी सांसदों की लोकसभा सदस्यता को संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत रद्द करने की मांग की गई है। लोकसभा अध्यक्ष ने इन सभी सांसदों को 22 सितंबर तक अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
बीते 18 जून 2026 को टीएमसी के महासचिव और वरिष्ठ सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने एक औपचारिक याचिका सौंपकर पार्टी से बगावत करने वाले इन 20 सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग उठाई थी। टीएमसी का आरोप है कि इन सांसदों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया है और वे स्वेच्छा से दूसरे राजनीतिक दल में शामिल हुए हैं।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के ठीक बाद, 14 जून को टीएमसी के 20 सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी थी। इन सभी ने टीएमसी का साथ छोड़कर 'नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया' (एनसीपीआई) का दामन थाम लिया था और साथ ही केंद्र की एनडीए सरकार को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान भी किया था। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद से ही राष्ट्रीय राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई थी।
इस मामले में टीएमसी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। गत 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इन 20 बागी सांसदों की अयोग्यता पर कार्यवाही तय करने के लिए एक निश्चित समयसीमा बताने का निर्देश दिया था। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि मुख्य मुद्दा सिर्फ नोटिस जारी करना नहीं, बल्कि समयबद्ध तरीके से पूरी कार्यवाही को अंजाम देना है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में इन बागी सांसदों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था जरूर कर दी है, लेकिन उनके द्वारा किए गए दल-बदल या विलय को अब तक आधिकारिक मंजूरी नहीं दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला और माजा क्षेत्र में भारत-चीन सैनिकों के बीच जारी तनाव को स्वीकार किया। जानें ITBP की ड्रोन योजना, अंडरग्राउंड शेल्टर और कांग्रेस का रिएक्शन।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।
लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक तनवीर की जमानत याचिका सीजेएम अदालत ने खारिज कर दी है।
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। रायसर के पास टायर फटते ही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के कामकाज को लेकर मतभेद और विवाद की नई जानकारी सामने आई है। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।