पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।

जिलाधिकारी आलोक कुमार
पीलीभीत (यूपी)। स्टार समाचार वेब
पीलीभीत जिले की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में सामने आई गंभीर गड़बड़ियों के मामले में निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। दो उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी के अलावा एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कोतवाली नगर में FIR दर्ज करायी गई है, जो सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई। प्राथमिक जांच रिपोर्ट में पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी और अमरिया के एसडीएम हेमंत चौधरी को गंभीर लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में दोषी पाया गया। ये दोनों अधिकारी एसआईआर प्रक्रिया के समय निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के रूप में तैनात थे। आयोग के आदेश पर बुधवार को ही दोनों अधिकारियों को उनके पदों से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इसके साथ ही, वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर (वीआरसी) के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
निर्वाचन आयोग की इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पद से हटाए जाने और एफआईआर दर्ज होने के बाद अब दोनों एसडीएम अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए कानून के मुताबिक आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे प्रकरण ने अब राज्य में बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन और सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने आरोप लगाया है कि सदर विधानसभा सीट पर 13 हजार से अधिक वोटों में सीधी गड़बड़ी की गई है, जबकि कुल मिलाकर 16 हजार से ज्यादा वोटों का फेरबदल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी दल के एक मौजूदा विधायक के इशारे पर अधिकारियों का एक सिंडिकेट इस गड़बड़ी को अंजाम दे रहा था। कांग्रेस ने तत्कालीन जिलाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग करते हुए वर्तमान डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी ने भी इस मुद्दे पर प्रेसवार्ता कर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां 'फूल बाबू' ने साझा बयान में कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में आकर प्रशासनिक अधिकारियों ने नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाईं। सपा नेताओं का गंभीर आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मतदाताओं के ईपीआईसी (वोटर आईडी) नंबर बदल दिए गए, ताकि एक बड़े वर्ग को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा सके। सपा ने मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मतदाता सूची में तत्काल सुधार कर पात्र नागरिकों के नाम बहाल किए जाएं।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का विशेष निमंत्रण दिया है।
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे पर पीएम मोदी ने जामनगर के 'गुड महाराजा' दिग्विजयसिंहजी को याद किया। जानिए कैसे भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलिश शरणार्थियों को दिया था नया जीवन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 33 का शिलान्यास किया। उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी पार्टियों पर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहेगी। अपराध फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे करने के बाद, अब सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी और सुधारों की दिशा में बड़े कदमों की तैयारी शुरू हो गई है। 27 अक्टूबर को कैबिनेट सचिव ने सभी मंत्रालयों के सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। इस मामले में कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन पर युवक के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां करने, आपत्तिजनक इशारे करने और त्रिपुरा के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
लद्दाख में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार लद्दाख के सभी पंचायत हलको में 21 नवंबर को आम चुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह