रीवा लोकायुक्त संगठन की टीम ने रामपुर बाघेलान तहसील के बाबू उपेन्द्र पांडेय को शिकायतकर्ता से 500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। आरोपी अब तक तीन पेशियों में 1500 रुपए ले चुका था और चौथी पेशी के लिए भी 500 रुपए मांग रहा था। इस साल लोकायुक्त रीवा ने 18 शासकीय कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मंगलवार की सुबह तहसील कार्यालय खुलने के कुछ देर बाद ही लोकायुक्त संगठन रीवा की टीम ने कार्यालय में दबिश दी। लोकायुक्त की टीम ने शिकायतकर्ता से 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए तहसील के बाबू को रंग हाथों धर दबोचा। रिश्वत लेते पकड़ ेगए बाबू को लोकायुक्त की टीम अपने साथ रीवा ले गई। रीवा में आगे की कार्रवाई पूरी की गई। रिश्वतखोर बाबू के विरुद्ध भृष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हर पेशी पर लेता था पांच सौ रुपए
कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसपी लोकायुक्त संगठन रीवा के एसपी सुनील कुमार पाटीदार ने बताया कि शिकायतकर्ता रामकृष्ण प्रजापति पिता नहरू लाल प्रजापति निवासी ऐरा थाना रामपुर बाघेलान के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके भाई शिवाकांत प्रजापति पर जुलाई माह में थाना रामपुर बाघेलान पुलिस के द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस प्रकरण की पेशी तहसील न्यायालय में चल रही है। रामपुर बाघेलान तहसील के बाबू (खंड लेखक) उपेन्द्र पांडेय के द्वारा हर पेशी पर पांच सौ रुपए की रिश्वत ली जाती है। अब तक तीन पेशी में वह 1500 रुपए वसूल चुका है। अगली पेशी के लिए भी उसने पांच सौ रुपए की मांग की है। रुपए की मांग कर कहा जाता है कि अगर रुपए नहीं मिले तो पेशी लगातार चलती रहेगी। शिकायती आवेदन का सत्यापन कराया गया जिसमें शिकायत सही पाई गई तब कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई।
बाबू को रीवा ले गई लोकायुक्त की टीम
शिकायतकर्ता रामकृष्ण प्रजापति मंगलवार को रामपुर बाघेलान तहसील पहुंचकर बाबू उपेन्द्र पांडेय के पास मिलने गया। बाबू उपेन्द्र पांडेय ने पेशी के नाम पर पांच सौ रुपए लिए। रुपए लेते ही पहले से मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने पांच सौ रुपए की रिश्वत ले रहे बाबू को रंगेहाथों धर दबोचा। बाबू के लोकायुक्त के द्वारा पकड़े जाने की खबर लगते ही तहसील कार्यालय में हड़कम्प मच गया। अधिकांश कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर बाहर भाग गए। रिश्वत लेते पकड़ गए बाबू उपेन्द्र पांडेय को लोकायुक्त की टीम अपने साथ रीवा ले गई। जहां पर अग्रिम कार्रवाई पूरी की गई। ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक उपेन्द्र दुबे की अगुवाई में हुई। टीम में निरीक्षक संदीप भदौरिया व अन्य लोग शामिल रहे।
इस साल पकड़े गए 18 रिश्वतखोर
एसपी लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार ने बताया कि इस वर्ष लोकायुक्त संगठन रीवा इकाई के द्वारा रिश्वत लेने वाले 18 शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई की गई। जिन शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया उनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग और पुलिस विभाग से जुड़े हैं। एसपी लोकायुक्त श्री पाटीदार ने बताया कि रीवा और सिंंगरौली जिलों में रिश्वत लेने के तीन मामलों में आरोपियों को विशेष न्यायालय के द्वारा सजा सुनाई गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।