अमेरिका के लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में भीषण मास शूटिंग। शमार एल्किंस नामक शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की जान ली और पत्नी को घायल किया।

श्रेवेपोर्ट (लुइसियाना)| स्टार समाचार वेब
अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग कर 8 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मारे गए बच्चों में से 7 आरोपी के अपने ही बच्चे थे। इस साल की यह अमेरिका में अब तक की सबसे भीषण 'मास शूटिंग' की घटना बताई जा रही है।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। आरोपी की पहचान शमार एल्किंस (31) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर ने 'असॉल्ट-स्टाइल' हथियार का इस्तेमाल किया।
वारदात की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 7 बच्चों को घर के भीतर ही मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि एक मासूम बच्चा जब जान बचाने के लिए छत की ओर भागा, तो आरोपी ने उसे वहीं गोली मार दी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान उजागर कर दी है, जिनमें 3 साल से लेकर 11 साल तक के मासूम शामिल हैं:
जयला एल्किंस (3), शायला एल्किंस (5), कायला प्यू (6), लैला प्यू (7), मरकेडॉन प्यू (10), सारियाह स्नो (11), खेडारियन स्नो (6) और ब्रेलॉन स्नो (5)।
मारे गए बच्चों में 5 लड़कियां और 3 लड़के थे। इनमें 7 सगे भाई-बहन और एक उनका कजिन (चचेरा/ममेरा भाई) था।
इस हमले में एक 13 साल का लड़का चमत्कारिक रूप से बच गया, जिसने अपनी जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी थी, हालांकि वह घायल है।
हमलावर शमार एल्किंस ने केवल बच्चों को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि सबसे पहले अपनी पत्नी पर गोली चलाई। इसके बाद वह पास के दूसरे घर में गया और वहां आठ बच्चों और एक अन्य महिला (जो आठवें बच्चे की मां थी) को लहूलुहान कर दिया। वर्तमान में दोनों महिलाओं की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं।
श्रेवेपोर्ट पुलिस ने आरोपी शमार एल्किंस को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में इसे पूरी तरह से घरेलू विवाद (Domestic Dispute) का मामला माना जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे अमेरिका में गन कल्चर और घरेलू हिंसा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही तनातनी में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। एक अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करे।
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए करीब 3 घंटे बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और ईरान की शर्तों के साथ पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।