अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।

कैलिफोर्निया में आईसीई ने हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया
अब विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर भारतीय एजेंसियों का शिकंजा
कैलिफोर्निया। स्टार समाचार वेब
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था। वह अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आपराधिक गतिविधियां चला रहा था और उस पर हत्या व रंगदारी समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं। भारतीय और विदेशी सुरक्षा एजेंसियां विदेश में बैठकर भारत में अपराध का नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया जा चुका है, जो भारत में कई आपराधिक केसों में वांछित हैं। हैरी बॉक्सर की हिरासत को इस दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
शेट्टी के घर के बाहर देर रात हुई थी फायरिंग
एक फरवरी 2026 की देर रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टावर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। घटना के वक्त रोहित शेट्टी घर के भीतर ही मौजूद थे। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हैरी बॉक्सर, शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए रोहित शेट्टी को आगे और बड़ी वारदात की चेतावनी दी थी।
हमलावर का सुराग, पुलिस जांच तेज
फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की गहन जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि हमलावर बाइक से आया था और पैदल चलकर शेट्टी टावर तक पहुँचा। वहां गोलियां बरसाने के बाद वह तुरंत फरार हो गया। पुलिस इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी
फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के साथ-साथ अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी भरे आॅडियो मैसेज भेजे जाने की बात सामने आई थी। इन मैसेज में खुद को हैरी बॉक्सर बताने वाले व्यक्ति ने दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। मुंबई पुलिस इन आॅडियो संदेशों की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आवाज असली है या इसे एआई या किसी अन्य तकनीक से तैयार किया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कतर की मध्यस्थता से ईरान ने एक नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। जानें ईरान की 7 प्रमुख शर्तें और परमाणु विवाद की पूरी सच्चाई।
इज़राइल में राजनीतिक फेरबदल की तस्वीर साफ। अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का बहुमत। बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई तय। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।