जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के 'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा' वाले बयान पर विरोध तेज। भोपाल में VHP और बजरंग दल ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के 'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा' वाले बयान को लेकर देश में विरोध तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना मदनी के बयान को 'देश और हिंदू समाज के खिलाफ' बताते हुए उनके पुतले पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई, उस पर जूते फेंके और अंत में पुतले को फूँक दिया। संगठनों ने इस बयान के लिए मदनी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान ने मौलाना मदनी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, "जिहाद जब तक चलेगा... जुल्म होगा, तो मदनी बताएं कि कहाँ जुल्म हो रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि मदनी लगातार वंदे मातरम और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का विरोध करके मुस्लिम युवाओं को बहका रहे हैं और 'जिहाद और गृह युद्ध' की तैयारी कर रहे हैं। चौहान ने याद दिलाया कि आजादी से पहले मुसलमानों के लिए पाकिस्तान बन चुका है, और अब उन्हें कौन सा पाकिस्तान चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मदनी पर मुस्लिम युवाओं को 'जुल्म, जन्नत और जिहाद' जैसे नारों के नाम पर भटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी तत्व देश की न्याय व्यवस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान को आहत करने की कोशिश कर रहे हैं। बंसल ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे ऐसे कट्टरपंथी तत्वों से दूरी बनाएँ। उन्होंने 'हलाल' के नाम पर अवैध कमाई कर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश का भी आरोप लगाया।

पोस्टर पर लिखा संदेश:
प्रदर्शनकारी 'मौलाना मदनी मुर्दाबाद' लिखे पोस्टरों के साथ पहुँचे, जिन पर एक नारा भी लिखा था: "भारत में यदि रहना होगा, वंदे मातरम कहना होगा।"
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की बैठक में शनिवार को मौलाना महमूद मदनी ने कहा था कि मौजूदा दौर में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत बढ़ाने की कोशिशें तेज हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद' जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं, जबकि इस्लाम में जिहाद का अर्थ अन्याय और जुल्म के खिलाफ संघर्ष है, और "जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।