त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।

रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में दूध, घी, मावा और मिठाइयों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी कार्रवाई के दौरान भोपाल और इंदौर सहित राज्य के 8 प्रमुख शहरों में घी के 25 ब्रांड्स के सैंपल जांच में अमानक (सबस्टैंडर्ड) पाए गए हैं। इन नमूनों में पॉम ऑयल और अन्य हानिकारक मिलावटों की पुष्टि हुई है, जो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को दर्शाती है।
जारी रिपोर्ट के अनुसार, मिलावटखोरी के इस कारोबार में बड़े शहर सबसे आगे हैं। जांच के दौरान अकेले भोपाल में 9, इंदौर में 7 और उज्जैन में 3 घी के सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा, कटनी, नर्मदापुरम, डिंडौरी, धार और दमोह जैसे जिलों से भी घी के अमानक नमूने मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने इन सभी मामलों में सख्त विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई का दायरा सिर्फ मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े मिले हैं। फूड सेफ्टी कंट्रोलर ने गुजरात के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को पत्र लिखकर खेड़ा जिले की 'बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स' के घी के नमूनों के असुरक्षित पाए जाने पर निर्माता के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, नागपुर से बस के जरिए मध्यप्रदेश आ रहे मिलावटी उत्पादों पर भी शिकंजा कसा गया है।
राजधानी भोपाल के नादरा बस स्टैंड पर सोमवार को की गई छापेमारी में जब्त किए गए 166 किलो मिल्क केक की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जो अमानक पाई गई है। यह खेप महाराष्ट्र के नागपुर स्थित 'मनन स्वीट्स' (स्नेहदीप कॉलोनी, नारा रोड, जरीपटका) से लाई गई थी। खाद्य सुरक्षा नियंत्रक मनोज पुष्प ने नागपुर के कलेक्टर को पत्र लिखकर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।