मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।

चित्रकूट। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में मानसून के एक बार फिर से कहर बरपाने के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसे गंभीर हालात पैदा हो गए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

धार्मिक नगरी चित्रकूट में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं। यहां पवित्र मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बहते हुए करीब 30 फीट उफान पर है। गोरगी बांध के फूट जाने से आसपास के कई इलाकों में अचानक पानी भर गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी के तेज बहाव में रामघाट का बड़ा पुल पूरी तरह बह गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब घरों और सड़कों पर भारी मात्रा में मिट्टी, कचरा और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को खुद चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई और जमीनी जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों (आश्रय स्थलों) में जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें ढांढा बंधाते हुए राहत सामग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि चित्रकूट में बड़े पैमाने पर हुआ अतिक्रमण भी इस बाढ़ की एक संभावित और मुख्य वजह रहा है। एहतियात के तौर पर सतना जिला प्रशासन ने 31 अगस्त से 1 सितंबर तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
शहडोल जिले में स्थित प्रमुख बाणसागर बांध भी पूरी तरह भर चुका है। बांध में पानी की आवक जो पहले 808.64 क्यूमेक्स थी, वह मात्र 12 घंटे के भीतर बढ़कर 2677.29 क्यूमेक्स तक पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस बार डैम का जलस्तर 13 सेंटीमीटर अधिक दर्ज किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोपहर 12 बजे बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने आने वाले समय को लेकर चेतावनी जारी की है। रविवार को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज/रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शनिवार को सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में भी बाढ़ जैसे विकट हालात बन चुके थे।
सतना जिले में स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि रेलवे ट्रैक और पुलिस थाने तक पानी में डूब गए थे। वहीं पन्ना जिले में कई गांव मुख्य मार्ग से कटकर टापू बन चुके हैं। ऐतिहासिक सती अनुसुइया क्षेत्र में बाढ़ का पानी पुल की रेलिंग तक पहुंच गया था और सड़कों पर नावें चलाने की नौबत आ गई थी। हालांकि, अब धीरे-धीरे बारिश थमने से पानी उतर रहा है और स्थिति सामान्य होने की ओर है।
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह