मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।

मध्यप्रदेश में राज्यपाल के पद और उनके कार्यकाल को लेकर चल रहा कानूनी विवाद इस समय राज्य की राजनीति और न्यायपालिका में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। पूर्व राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी नए राज्यपाल की नियुक्ति न होने के कारण यह मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
मंगुभाई पटेल ने 8 जुलाई 2021 को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी और आधिकारिक तौर पर पदभार संभाला था। भारत सरकार के 8 जुलाई 2021 के राजपत्र (Gazette) के अनुसार उनकी यह नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए थी, जो कि 7 जुलाई 2026 को समाप्त हो चुकी है। नियमानुसार 8 जुलाई 2026 को उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा अब तक राज्य में किसी नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं की गई है।
इस स्थिति को चुनौती देते हुए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर्ड डॉ. एबी खान ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता अजय रायजादा और अभिमन्यु सिंह ने अदालत में दलील दी कि संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होना अनिवार्य है और उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।
याचिका में यह भी मांग की गई कि पूर्व में ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हुए संबंधित राज्यों के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को कार्यवाहक राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, इसलिए वर्तमान मामले में भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को कार्यभार सौंपा जाना चाहिए। इस याचिका में राष्ट्रपति के सचिव, विधि मंत्रालय और राज्यपाल के सचिव को पक्षकार बनाया गया है।
मंगलवार को इस जनहित याचिका पर जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान भारत सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 156 के प्रावधानों के अंतर्गत, जब तक किसी नए राज्यपाल की आधिकारिक नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक पूर्व राज्यपाल अपने पद पर बने रह सकते हैं। दोनों पक्षों की लंबी दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है जिसपर जल्द ही फैसला आने की संभावना है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह