मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'कृषक कल्याण वर्ष' के तहत खेती की लागत घटाने और किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार किया है। प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव और फूड फेस्टिवल के साथ ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाओं का होगा विस्तार।

भोपाल। स्टार समाचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में खेती-किसानी की तस्वीर बदलने का बड़ा संकल्प लिया है। 'कृषक कल्याण वर्ष' के तहत अब सरकारी अफसर एयर-कंडीशंड दफ्तरों से निकलकर सीधे किसानों के बीच पहुंचेंगे। राजधानी भोपाल से लेकर गांव की चौपालों तक किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सके। सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता खेती की लागत को घटाकर किसान की जेब में होने वाली आय को बढ़ाना है।
पशुपालन को आय का जरिया बनाएं
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि केवल सरकारी योजनाओं के भरोसे नहीं रहना है, बल्कि पशुपालन को आय का बड़ा जरिया बनाना होगा। इसके लिए किसानों को उन्नत नस्ल की गायें मिलें, इसके लिए निजी क्षेत्र और संस्थाओं की मदद ली जाएगी। सरकारी समितियों को अब हाई-टेक बनाया जा रहा है, जिनका काम पूरी तरह से डिजिटलाइज होगा, ताकि किसानों को खाद-बीज और कर्ज के लिए चक्कर न लगाने पड़ें।
कृषि उत्सवों का गवाह बनेगा प्रदेश
आने वाले महीनों में मध्य प्रदेश कृषि उत्सवों का गवाह बनेगा। प्रदेश के हर जिले में 'बलराम कृषि महोत्सव' होंगे, तो वहीं संभाग स्तर पर फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे। इंदौर में सब्जी महोत्सव और एक्वाकल्चर मार्केटिंग का बड़ा मंच सजेगा, खरगौन में कपास-मिर्च महोत्सव और नरसिंहपुर में गन्ना महोत्सव की धूम रहेगी। जबलपुर में मछली पालन और पोल्ट्री पर विशेष मंथन होगा। इस पूरी कवायद का लक्ष्य किसानों को नई तकनीक, जैविक खेती और बाजार की बेहतर समझ के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार ने जुलाई महीने से ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड और ई-पासबुक जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा है, जिससे खेती अब घाटे का नहीं, बल्कि मुनाफे का सौदा बन सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।
भोपाल में रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। बहनों को शक्कर के पैकेट उपहार में दिए और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
रक्षाबंधन का त्यौहार जहां खुशियां लेकर आता है। वहीं इस बार मध्यप्रदेश में अपने घर जाने वाले आम यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा।आलम यह है कि इंदौर से पुणे का बस किराया कई जगह फ्लाइट के टिकट के बराबर पहुंच गया है।
वंदे मातरम को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।