मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई तक जारी है। कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र जिले के पर्यटन, संस्कृति और इतिहास पर आधारित इस क्विज में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।

फाइल फोटो
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से 'मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026' का आयोजन किया जा रहा है। "बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश" थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई (CBSE) और केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस पहल का मुख्य लक्ष्य युवाओं में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और पर्यटन की असीम संभावनाओं के प्रति रुचि जागृत करना है।
क्विज में भाग लेने के लिए विद्यालयों को आधिकारिक वेबसाइट
जिला स्तरीय पर्यटन क्विज का आयोजन आगामी 07 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ किया जाएगा। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न होगी; पहले चरण में लिखित परीक्षा ली जाएगी, जिसके आधार पर शीर्ष 6 टीमों का चयन होगा। दूसरे चरण में चयनित टीमों के मध्य 'ऑडियो-विजुअल/मल्टीमीडिया' आधारित क्विज आयोजित की जाएगी। प्रत्येक जिले की विजेता टीम राज्य स्तरीय क्विज में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) के होटलों में 2 रात्रि एवं 3 दिवस तथा अगली तीन उपविजेता टीमों को 1 रात्रि एवं 2 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन दिया जाएगा। इन कूपनों के माध्यम से विद्यार्थियों के आवास, भोजन और भ्रमण का संपूर्ण व्यय पर्यटन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा, ताकि वे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव ले सकें।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों की जांच की मांग की है। वे 2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे और मामले को लेकर अदालत में भी जाएंगे।
सतना में बारिश के दौरान पेड़ गिरने से एमएलबी स्कूल की 30 फीट लंबी बाउंड्री वॉल ढह गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
सतना के उचेहरा क्षेत्र में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन व्यापारी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कई मंदिरों की चोरी का खुलासा कर पीतल के घंटे सहित सामग्री बरामद की।
सतना जिले में खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। 15 सितंबर तक सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण, ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश जारी किए गए।
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई तक जारी है। कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र जिले के पर्यटन, संस्कृति और इतिहास पर आधारित इस क्विज में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।
सतना में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने कमजोर स्वास्थ्य प्रगति पर नाराजगी जताई, अधिकारियों को फटकार लगाई, स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार, लंबित कार्यों के समाधान और अस्पताल सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'कृषक कल्याण वर्ष' के तहत खेती की लागत घटाने और किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार किया है। प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव और फूड फेस्टिवल के साथ ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाओं का होगा विस्तार।
मध्य प्रदेश में मानसून की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन अब इसने प्रदेश भर में रफ्तार पकड़ ली है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का मिजाज बना रहेगा।
मध्यप्रदेश के चर्चित हत्याकांड की आरोपी की जमानत बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी, क्योंकि गिरफ्तारी के पूरे आधार नहीं बताए गए थे।
मध्यप्रदेश में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त होने वाले गंभीर प्रकृति के आवेदनों के निराकरण के लिए सीएम की ओर से विभागों को ए प्लस में नोटशीट भेजी जाती है। जहां सीएमओ के स्पष्ट निर्देश हैं कि तीन दिन के भीतर संबंधित मामलों का निराकरण कर सूचित किया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह