मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होने वाले समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को लेकर सियासत तेज। कांग्रेस ने आदिवासियों और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रावधानों का किया विरोध।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार आगामी 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में 'समान नागरिक संहिता' (UCC) विधेयक पेश करने की तैयारी में है। हालांकि इस कानून का ड्राफ्ट अभी अंतिम चरण में है, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने इसके कुछ प्रस्तावित प्रावधानों पर तीखे तेवर अपना लिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस विषय पर अब तक दो उच्च स्तरीय बैठकें कर चुके हैं। यूसीसी के प्रारूप के प्रमुख बिंदुओं पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति इस मसौदे को अंतिम रूप दे रही है।
सरकार का मुख्य ध्यान 'मतांतरित आदिवासियों' को यूसीसी के दायरे में लाने पर है। तर्क यह दिया जा रहा है कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासियों को अब आदिवासी समुदाय के विशेष अधिकारों का लाभ नहीं मिलना चाहिए। राज्य स्तरीय जन-परामर्श में भी विभिन्न विशेषज्ञों ने इस पक्ष का समर्थन किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत पार्टी के कई नेताओं ने यूसीसी की आवश्यकता पर ही सवाल उठाए हैं। उनका तर्क है कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का धर्म अपनाने का अधिकार देता है। केवल धर्म बदलने के आधार पर किसी को आदिवासी अधिकारों से वंचित करना असंवैधानिक है। कांग्रेस ने इसे विभिन्न समाजों की परंपराओं में अनावश्यक दखलंदाजी करार दिया है।
यूसीसी के मसौदे में लिव-इन रिलेशनशिप के लिए अनिवार्य पंजीकरण, महिलाओं को भरण-पोषण (Alimony) का अधिकार और बच्चों को कानूनी संरक्षण देने जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे भारतीय सामाजिक मूल्यों के विपरीत बताया है। उनका आरोप है कि कानूनन मान्यता देकर सरकार इस प्रथा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में कई ज्वलंत मुद्दे मौजूद हैं, जिनसे ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार वास्तव में 'एक देश-एक कानून' चाहती है, तो उसे शिक्षा के क्षेत्र में समान कानून लागू करना चाहिए, जिसका कांग्रेस स्वागत करेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।