मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।

मध्य प्रदेश में मौसम ने शुक्रवार को विकराल रूप धारण कर लिया। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इन घटनाओं में बालाघाट और देवास जिले में कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही पशुधन को भी भारी नुकसान पहुँचा है।
बालाघाट जिले के बैहर तहसील स्थित बिरवा ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित चार लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में लल्की मेरावी, झामसिंह ताराम (35) और सतीश वलके की पहचान हुई है।
वहीं, देवास के खटांबा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव में सूरज की पूजा के दौरान आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक गैलरी अचानक ढह गई। मलबे में दबने से लक्ष्मीबाई और भगवंताबाई नामक दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक बच्ची सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।
सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र में भी कुदरत का कहर देखने को मिला। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 बकरियों और 2 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ो, वीरमपोखरी, गोडहा और साडा गांव बिजली गिरने से बुरी तरह प्रभावित हुए। विशेष रूप से पड़ो गांव में महुआ के पेड़ के नीचे खड़े पशु बिजली की चपेट में आ गए।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में करीब 2 इंच, तो शाजापुर के शुजालपुर और अकोदिया में झमाझम बारिश दर्ज की गई। उज्जैन में भी डेढ़ इंच से अधिक पानी गिरा। इस मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। खरगोन में तापमान गिरकर सबसे कम 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। अन्य जिलों जैसे खंडवा (30.1°C), सागर (31.1°C), और छिंदवाड़ा (31.8°C) में भी पारा काफी नीचे आया है। भोपाल और इंदौर में तापमान 33.8 डिग्री, जबकि ग्वालियर में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों के भीतर मानसून के भोपाल और उज्जैन संभाग तक पहुँचने की प्रबल संभावना है। हालांकि, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसून के आने में अभी और समय लगेगा, जहाँ यह सबसे आखिर में दस्तक देगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।