जबलपुर के बरगी डैम हादसे में 13 मौतों के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। नागरिक उपभोक्ता मंच ने क्रूज संचालन में तकनीकी और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा, जिसमें 13 मासूम जिंदगियां काल के गाल में समा गईं, अब एक बड़े कानूनी और प्रशासनिक विवाद का केंद्र बन गया है. इस दुखद घटना में नागरिक उपभोक्ता मंच ने गंभीर अनियमितताओं और साक्ष्यों को मिटाने के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि इस मामले में दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे न्यायालय की शरण लेंगे.
नागरिक उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे का दावा है कि इस क्रूज का संचालन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन कर किया जा रहा था. NGT के मानकों के अनुसार, जलाशयों में केवल 'फोर-स्ट्रोक' इंजन वाली नावों को ही चलाने की अनुमति है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त क्रूज इन मानकों को पूरा नहीं करता था. इसके अलावा, मंच ने यह भी आरोप लगाया है कि क्रूज का एक इंजन पहले से ही खराब था और हादसे के दिन पानी के बीच में इंजन पूरी तरह ठप्प पड़ जाने के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई.
इस मामले में सबसे गंभीर आरोप साक्ष्यों से छेड़छाड़ को लेकर है. डॉ. नाजपांडे के अनुसार, विस्तृत जांच होने से पहले ही क्रूज को तोड़कर नष्ट कर दिया गया. हालांकि अधिकारियों ने दलील दी कि शवों की तलाश के लिए क्रूज को डिस्मेंटल किया गया, लेकिन मंच का कहना है कि गोताखोर पहले ही पुष्टि कर चुके थे कि अंदर कोई शव नहीं बचा है. ऐसे में क्रूज को आनन-फानन में तोड़ना सबूत मिटाने की कोशिश की ओर इशारा करता है.
मप्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने पहले यह दावा किया था कि नर्मदा और उसकी सहायक नदियों में क्रूज चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति अनिवार्य नहीं है. नागरिक उपभोक्ता मंच ने इस दावे को पूरी तरह गलत करार देते हुए NGT के 12 सितंबर 2023 के आदेश का हवाला दिया है, जिसमें स्पष्ट रूप से पर्यावरणीय नियमों और प्रदूषण बोर्ड की गाइडलाइन्स के पालन की अनिवार्यता बताई गई है.
यह हृदयविदारक घटना 30 अप्रैल को घटित हुई थी, जब मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का क्रूज अचानक बरगी डैम में डूब गया. इस हादसे में कुल 13 पर्यटकों की मौत हुई, जिनमें 4 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल थीं. बचाव दल ने 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई थी, जबकि मृतकों के शव अगले चार दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान मिलते रहे.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।